Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news नीतीश कुमार को पेंडूलम कहने वाले प्रशांत किशोर स्वयं महापेंडूलम हैं – विजय कश्यप

जनवाद टाइम्स 12 November 2022
Bihar news नीतीश कुमार को पेंडूलम कहने वाले प्रशांत किशोर स्वयं महापेंडूलम हैं - विजय कश्यप
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बिहार प्रदेश, भारत की राजनीति का प्रयोगशाला है ,जहां पर नेशनल से लेकर सोशल इंजीनियरिंग तक की बात लोग पढ़ते हैं ,और उसी के आधार पर देश के संविधान के दायरे में बैठकर देश की राजनीति की दिशा तय होती है।Bihar news नीतीश कुमार को पेंडूलम कहने वाले प्रशांत किशोर स्वयं महापेंडूलम हैं - विजय कश्यप

जहां तक के प्रदेश की समस्याओं की बात है तो खासकर प्रशांत किशोर, जो आज बेतिया में आए हुए हैं, उनके बारे में मैं कहना चाहूंगा कि ,वह शुद्ध रूप से एक व्यवसायिक एवं दिग्भ्रमित युवा है।

प्रशांत किशोर को ज्यादा नहीं तो कम से कम 1917 से लेकर 1967 तक का बिहार की राजनीति की उथल-पुथल के बारे में अध्ययन करना चाहिए। भितिहारवा के साथ-साथ रमपुरवा का अध्ययन करना चाहिए एवं चंपारण जो पूरे देश की एक मान एवं स्वाभिमान है, पूरी दुनिया की निगाहें भगवान बुद्ध की जन्मस्थली चंपारण पर टिकी हुई है। सारी दुनिया मानवता और इंसानियत का संदेश प्राप्त करती है। उसके बारे में भी उनको अध्ययन करना चाहिए, रही बात राजनीति की तो 8 अक्टूबर 2013 का सर्वोच्च न्यायालय का चुनाव एवं ईवीएम पर फैसला जिसमें ईबीएम में सुधार की जरूरत है। लोकतंत्र का जो स्तंभ ईवीएम बन गया ईवीएम के बारे में अध्ययन करना चाहिए। उच्चतम न्यायालय के फैसले को आज तक लागू नहीं किया गया। बिहार प्रदेश में भी सर्वोच्च न्यायालय के ईबीएम संबंधित फैसले को लागू नहीं किया गया जिस पर कोर्ट ऑफ कंटेंपट, बिहार सरकार पर हो चुका है एवं रही बात बेतिया की तो बेतिया के गांवों को नगर निगम में शामिल कर एक बहुत बड़ा अरबों का घोटाला किया गया है। इसके बारे में प्रशांत किशोर जी कुछ नहीं बोलते ।Bihar news नीतीश कुमार को पेंडूलम कहने वाले प्रशांत किशोर स्वयं महापेंडूलम हैं - विजय कश्यप

रही बात जनप्रतिनिधियों की जो जनप्रतिनिधि जो भी बोले भारतीय स्टांप पेपर पर बोले जिसकी शुरुआत बेतिया नगर निगम की महापौर प्रत्याशी गीता कश्यप ने की है। प्रशांत किशोर बेतिया की समस्याओं पर कुछ नहीं बोल सकते तो कम से कम अपनी बातों के इस टाइम स्टैंप पेपर पर लिखकर घोषित करें तथा राजनीति में सौ परसेंट व्यवसायीकरण को रोके एवं कार्यकर्ता आधारित राजनीति को बढ़ावा दें। जमीनी कार्यकर्ताओं को महत्त्व एवं स्थान दें सिर्फ अपेक्स कंपनी जैसी मल्टीनेशनल कंपनी के पेड एजेंटों के बल पर राजनीति ना करें।

पिछले 6 महीनों से इनके 100 से ज्यादा टीम और पूरे देश में 4000 पॉलीटिकल भाड़े की एक्टिविस्ट ने सारे देश के राजनीतिक वातावरण को पैसे के बल पर प्रदूषित कर रखा है। आम आदमी के हित में यह घातक है। इसको अंकुश लगा सके तो लगाएं और एक आम आदमी की तरह भारत की राजनीति में आए।Bihar news नीतीश कुमार को पेंडूलम कहने वाले प्रशांत किशोर स्वयं महापेंडूलम हैं - विजय कश्यप

विजय कश्यप ने अपने प्रेस कांफ्रेंस के दरम्यान सरकार की योजनाओं और संविधानिक मौलिक अधिकारों के हनन और अन्य मिलने वाले सुविधाओं को लेकर सरकार और जनप्रतिनिधियों पर हमला बोला। साथ ही साथ प्रशांत किशोर के उस बात पर काफी तंज कसा कि प्रशांत किशोर बिहार के मुख्यमंत्री को पेंडुलम कहते हैं क्योंकि वो कभी इधर तो कभी उधर रहते हैं पर क्या प्रशांत किशोर महापेंडूलम नहीं हैं जो कभी मोदी तो कभी नीतीश कुमार तो कभी ममता बनर्जी आदि जनप्रतिनिधियों की सरकार बनाने में कंधा लगाते हैं। उनका तो कहीं से भी एक विचार और सही के लिए सहयोग तो नहीं दिखता है। वो तो सिर्फ पैसों के लिए कार्य करते आए हैं।

Post navigation

Previous: Bihar news-तीन दिवसीय इंद्रधनुषीय ‘माटी के रंग’ कार्यक्रम का हाजीपुर, वैशाली में हुआ शुभारंभ
Next: Bihar news-पत्रकारों के पेंशन व अनुभव नियमावली में संशोधन करें सरकार : रामनाथ विद्रोही

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026

Latest News

  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.