Bihar news-पत्रकारों के पेंशन व अनुभव नियमावली में संशोधन करें सरकार : रामनाथ विद्रोही

Bihar news-पत्रकारों के पेंशन व अनुभव नियमावली में संशोधन करें सरकार : रामनाथ विद्रोही
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

पटना/इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को डाक बंगला रोड स्थित होटल सम्राट इंटरनेशनल में की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार पांडेय ने की।IMG 20221112 WA0055

इस अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनाथ विद्रोही ने कहा पत्रकारों को एकजुट होकर रहना होगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों पर हो रहे अत्याचार बर्दास्त नहीं की जायेगी। उन्होंने सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने, पत्रकार पेंशन नियमावली, मान्यताप्राप्त नियमावली में संशोधन कर अधिक से अधिक लाभ पत्रकारों को देने की मांग की। उन्होंने कहा की बिहार और केंद्र की सरकार पत्रकारों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने सरकार से पेंशन की बाध्यता 60 साल से घटाकर 50 साल और अनुभव का 20 साल के बदले 15 साल करने की मांग की।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार पांडेय ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। इसकी मान सम्मान और सुरक्षा के लिए संगठन हमेशा संघर्षशील रहेगा। उन्होंने कहा की पत्रकारों को भी अपनी गरिमा और कर्तव्यनिष्ठा का ख्याल रखने की जरूरत है।Bihar news-पत्रकारों के पेंशन व अनुभव नियमावली में संशोधन करें सरकार : रामनाथ विद्रोही

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव सत्येंद्र प्रसाद, राष्ट्रीय महासचिव निलेश कुमार झा, प्रदेश संगठन सचिव निरंजन कुमार, कैमूर जिला कोषाध्यक्ष मनोज यादव, अनीश कुमार, प्रकाश कुमार, ललन कुमार, अविनाश कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

You may have missed