Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar news-तीन दिवसीय इंद्रधनुषीय ‘माटी के रंग’ कार्यक्रम का हाजीपुर, वैशाली में हुआ शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 12 November 2022
Bihar news-तीन दिवसीय इंद्रधनुषीय 'माटी के रंग' कार्यक्रम का हाजीपुर, वैशाली में हुआ शुभारंभ
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

हाजीपुर-माटी के रंग तीन दिवसीय इंद्रधनुषीय श्रृंखला कार्यक्रम की परिकल्पना उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक प्रोफेसर सुरेश शर्मा की है।

IMG 20221112 WA0046
माटी के रंग कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी वैशाली श्री यशपाल मीणा, उपविकास आयुक्त श्री चित्रगुप्त कुमार,अपर समहर्ता श्री विनोद कुमार सिंह,अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर श्री अरुण कुमार एवं केंद्र के प्रतिनिधि अजय गुप्ता के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।IMG 20221112 WA0048

कार्यक्रम में मिनी भारत की झलक दिखी । देश के विभिन्न अंचलों की माटी से आए कलाकारों ने मधुर गीत एवं आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर अपने- अपने क्षेत्र की लोक कला का प्रदर्शन किया। सर्वप्रथम मध्य प्रदेश से आए प्रह्लाद कुर्मी एवं दल द्वारा राई नृत्य की प्रस्तुति दी गई । यह नृत्य जन्म, विवाह एवं मनौतीपूर्ण होने के अवसर पर किया जाता है। इस नृत्य में नगरिया, झूला ,बांसुरी ,मृदंग, मंजीरा आदि वाद्य यंत्र बजाए गए । दूसरी प्रस्तुति अभय सिन्हा एवं दल, पटना द्वारा चौमासा झूमर एवंअगले क्रम में झिझिया नृत्य की हुई। तीसरी प्रस्तुति राजस्थान से आए हीराराम एवं दल द्वारा घूमर नृत्य की रही अगले क्रम में चरी और भवई नृत्य की प्रस्तुति दी गई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा । भवई कलाकार को दृशकों के तालियों का साथ मिला । चौथी प्रस्तुति देवभूमि उत्तराखंड से आये प्रकाश बिष्ट एवं दल द्वारा पनिहारी नृत्य की हुई। पनिहारी नृत्य में महिलाएं पहाड़ों से पानी लाते समय कैसे गीत गाते हुए मनोरंजन कर रास्ता तय करती हैं यह नृत्य के माध्यम से दिखाया गया । घसियारी में महिलाएं पशुओं के चारा लाने जाती हैं तो समूह में एक दूसरे का दुख-दर्द बांटती हैं और घास काटते हुए गीत गाकर अपना मनोरंजन करती हैं, जिसका बहुत ही सुंदर वर्णन इस नृत्य में किया गया है। पांचवी प्रस्तुति त्रिपुरा राज्य से आये मीनंदा एवं दल द्वारा होजागिरि नृत्य की हुई। बिहार का जोड़ी राज्य त्रिपुरा से आये दल द्वारा अत्यंत मनोरम प्रस्तुति दी गई, इसे घड़ों के ऊपर खड़े होकर हाथों में पूजा की थाली लेकर सिर के ऊपर बोतल रखकर अत्यंत संतुलन बनाते हुए प्रदर्शित किया गया। इस नृत्य में मधुर बांसुरी, ढोल आदि वाद्य यंत्र का प्रयोग किया गया ।

IMG 20221112 WA0042इस नृत्य को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए और भरपूर तालियों से कलाकारों का हौसला बढ़ाये । कार्यक्रम की अगली प्रस्तुति बुंदेलखंड उत्तर प्रदेश से आए धर्मेंद्र कुमार एवं दल द्वारा राई और सैरा नृत्य की हुई। सुंदर परिधान पहने महिलाओं द्वारा अत्यंत खूबसूरत व ऊर्जावान प्रस्तुति दी गई। इस नृत्य में महिलाओं द्वारा गोलाकार घेरों में एक हाथ में डंडा और दूसरे हाथ में मयूरपंख लेकर प्रस्तुति को किया गया ।
इंद्रधनुषीय माटी के रंग कार्यक्रम अनेकता में एकता का प्रतीक है ,जिसे देख दर्शकों ने बहुत सराहा। हाजीपुर के दर्शकों को एक भारत श्रेष्ठ भारत की झलक कुशवाहा आश्रम में देखने को मिली।

Bihar news-तीन दिवसीय इंद्रधनुषीय 'माटी के रंग' कार्यक्रम का हाजीपुर, वैशाली में हुआ शुभारंभमाटी के रंग कार्यक्रम का मंच संचालन कार्यक्रम के प्रभारी अजय गुप्ता द्वारा की गई ।उन्होंने बहुत ही विस्तार से माटी के रंग कार्यक्रम की पूर्ण जानकारी दर्शकों को दी। किस राज्य में कौन सा नृत्य किया जाता है ,किस अवसर पर किया जाता है बखूबी बयां किया। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत वैशाली जिले के महनार में दिनांक 13/ 11/ 2022 एवं 14/11/ 2022 को महुआ में लोक कलाकारों द्वारा अपने कला का प्रदर्शन किया जायेगा।कार्यक्रम का संयोजन केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक मनोज कुमार द्वारा किया गया।

Post navigation

Previous: Bihar news पत्रकार को खबर लिखने से रोका नहीं जा सकता – सुप्रीम कोर्ट
Next: Bihar news नीतीश कुमार को पेंडूलम कहने वाले प्रशांत किशोर स्वयं महापेंडूलम हैं – विजय कश्यप

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026

Latest News

  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.