Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

कोरोना कहर: CSJM विश्वविद्यालय कानपुर में मूल्यांकन से पहले सभी अध्यापको को किया सेनिटाइजर वितरित 

जनवाद टाइम्स 19 March 2020
IMG_20200319_111628
Share News
       

संवाददाता संजय कुमार :  कानपुर विश्वविद्यालय में चल रहे मूल्यांकन कार्य के शुरू होने से पहले सभी अध्यापको को कोरोना वायरस के कहर से बचाव के लिए वितरित किये गए मास्क और सैनिटाइजर तथा प्रत्येक शिक्षको के मध्य एक मीटर के अंतराल को भी ध्यान में रखा गया।

IMG 20200319 111628

कानपुर विश्विद्यालय में मूल्यांकन कक्ष में चल रहे मूल्यांकन कार्य मे विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर नीलमा गुप्ता ने बताया कि हमने सभी शिक्षकों की स्वछता एवं बचाव को मद्देनजर रखते हुए ये कदम उठाया गया है।

IMG 20200319 111613

जैसा कि विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षायें पहले ही कोरोना वायरस के चले स्थगित कर दी गयी है परंतु अभी मूल्यांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

मूल्यांकन में किये गए है बदलाव : 
अब आधे की जगह मिलेगा पूरा एक अंक, इस वर्ष से परीक्षा के मूल्यांकन में बदलाव किया गया है, इसका छात्रों को लाभ मिलेगा। बदली हुई मूल्यांकन प्रणाली में शिक्षक छात्रों को सिर्फ पूर्णांक में ही अंक दे सकेंगे। जबकि अभी तक आधा अंक भी दिया जाता था, इससे छात्रों को आधे अंक का लाभ मिलेगा। शिक्षक को कुल अंक में पूर्णांक भरना है मतलब साढ़े 12 अंक होंगे तो उसे 13 अंक देना पड़ेगा। कानपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) के अध्यक्ष डॉ. बीडी पांडेय ने कहा कि नए नियमानुसार अब आधे अंक को खत्म कर दिया गया है।

मूल्यांकन शीट पर नहीं है आधे अंक का कॉलम :
इस वर्ष पहली बार शिक्षक को मूल्यांकन के बाद कुल अंक का गोले भरने होंगे। इसमें 0 से लेकर 9 तक अंक लिखे होंगे। मतलब आधा अंक भरने का कोई कॉलम नहीं है। ऐसे में शिक्षकों को पूर्णांक अंक ही देने होंगे।
परीक्षाओं का मूल्यांकन शुरू हो चुका है। 58 प्रश्नपत्रों की बहुविकल्पिक प्रश्न की परीक्षा ओएमआर शीट पर होती है। इसका मूल्यांकन शिक्षक नहीं करते हैं। शेष विषयों के प्रश्नों को उत्तरपुस्तिकाओं पर ही हल करना होता है। इसका मूल्यांकन शिक्षक करते हैं।

आधा नंबर कटना भी संभव :

विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनिल कुमार यादव ने कहा कि शिक्षकों को कॉपी जांचने के बाद प्रथम पृष्ठ पर सभी प्रश्नों के अंक लिखने होंगे। इसके बाद सभी भाग का कुल अंक गोले में भरने होंगे। मतलब प्रश्नों में आधे अंक दे सकते हैं लेकिन प्रश्नों का कुल अंक पूर्णांक में ही होना चाहिए। मतलब साढ़े दस अंक होने पर शिक्षक को 11 अंक भरने होंगे।

Post navigation

Previous: कोरोना कहर : तेजस एक्सप्रेस समेत 12 ट्रेनें 31 मार्च तक निरस्त
Next: कोरोना के भय से इटावा में भरथना चौराहा के निकट महिला बेहोश

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.