Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news अवर निबंधन कार्यालय, लौरिया हुआ फंक्शनल, जमीन रजिस्ट्री कराने वाले क्रेता एवं विक्रेता को होगी सहूलियत

जनवाद टाइम्स 29 September 2022
Bihar news अवर निबंधन कार्यालय, लौरिया हुआ फंक्शनल, जमीन रजिस्ट्री कराने वाले क्रेता एवं विक्रेता को होगी सहूलियत
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

अवर निबंधन कार्यालय, लौरिया का आज विधिवत शुभारंभ जिलाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, बेतिया, कुंदन कुमार द्वारा किया गया। अवर निबंधन कार्यालय के लौरिया में फंक्शनल हो जाने के उपरांत जमीन रजिस्ट्री कराने वाले क्रेताओं और विक्रेताओं को काफी सहूलियत होगी। अवर निबंधन कार्यालय, लौरिया पूर्णतः कम्प्यूटरीकृत है। साथ ही ई-स्टाम्प काउंटर भी कार्यरत है। लौरिया, योगापट्टी एवं रामनगर अंचल क्षेत्र के लोग अवर निबंधन कार्यालय में जमीन का निबंधन करा सकेंगे।Bihar news अवर निबंधन कार्यालय, लौरिया हुआ फंक्शनल, जमीन रजिस्ट्री कराने वाले क्रेता एवं विक्रेता को होगी सहूलियत

अवर निबंधन कार्यालय का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी द्वारा स्वयं दस्तावेज का निबंधन किया गया। क्रेता कटैया, लौरिया निवासी रामसकल राम द्वारा फुलवरिया, लौरिया निवासी नागेन्द्र साह को 02 कट्ठा जमीन विक्रय किया गया। जिलाधिकारी द्वारा क्रेता एवं विक्रेता से पूछताछ की गयी तथा जमीन निबंधन के उपरांत क्रेता एवं विक्रेता को दस्तावेज वापस किया गया।

तदुपरांत जिलाधिकारी द्वारा कम्प्यूटर कक्ष, इजलास, पदाधिकारी एवं कर्मी कक्ष, द नेशनल कॉपरेटिव बैंक की शाखा का निरीक्षण किया गया तथा अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने निदेश दिया कि विभागीय दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करते हुए पूर्ण पारदर्शी तरीके से जमीन का निबंधन कराना सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा शुरू की गयी शटल सुविधा से लोगों को लाभान्वित किया जाय। शटल सेवा का सुचारू संचालन अनिवार्य है ताकि क्रेता एवं विक्रेता को निबंधन कार्यालय आने में सहूलियत हो सके। शटल सेवा का रूट निर्धारित करते हुए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाय।Bihar news अवर निबंधन कार्यालय, लौरिया हुआ फंक्शनल, जमीन रजिस्ट्री कराने वाले क्रेता एवं विक्रेता को होगी सहूलियत

इस अवसर पर सहायक समाहर्ता, सुश्री शिवाक्षी, दीक्षित, एसडीएम, बेतिया, विनोद कुमार, एसडीएम, बगहा, दीपक कुमार मिश्रा, वरीय उप समाहर्ता, रवि प्रकाश, जिला अवर निबंधन पदाधिकारी, अमरेन्द कुमार, अवर निबंधन पदाधिकारी, लौरिया, केशव राज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar news नेपाल चितवन जंगल से भटकर आए हाथियों का झुंड चितवन और वीटीआर जंगल सीमा पर देखा गया 
Next: जिला स्तरीय वाणिज्य बन्धु समिति की अंतर्विभागीय बैठक संपन्न

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.