जिला स्तरीय वाणिज्य बन्धु समिति की अंतर्विभागीय बैठक संपन्न

IMG-20220929-WA0009
Share News

Aप्रताप सिंह आजाद की रिपोर्ट

बैठक में विगत बैठक के कार्यवृत्त की पुष्टि के उपरांत विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई, जिसमें वन विभाग व नगर-निगम द्वारा समन्वय स्थापित कर टेण्डर प्रक्रिया द्वारा 10 हजार बन्दरों की नसबन्दी कर घनिष्ट वनों में छोड़ा जायेगा एवं औद्योगिक क्षेत्र नुनिहाई आगरा में रेलवे लाइन की पुलिया में भूमिगत् जल पाइप लाइन व औद्योगिक क्षेत्र सिकन्दरा में सर्विस रोड का कार्य वर्षा उपरान्त किया जायेगा तथा जलकल अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित किया कि अग्निशमन विभाग द्वारा समन्वय स्थापित कर औद्योगिक क्षेत्र सिकन्दरा में आवास विकास के नलकूप से जल पाइप लाइन की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जाये।

Inter-departmental meeting of District Level Commerce Bandhu Committee concluded

नगर-निगम अधिकारी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि औद्योगिक क्षेत्र सिकन्दरा में तत्काल एल0ई0डी0 लाइटों द्वारा प्रकाश की व्यवस्था तथा प्रतिदिन साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने जलकल विभाग व नगर-निगम विभाग को समन्वय स्थापित कर औद्योगिक क्षेत्र सिकन्दरा के हरीपर्वत में पीने के पानी की उचित व्यवस्था कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने पुलिस विभाग व नगर-निगम विभाग को निर्देशित किया कि रामबाग चौराहा व बोदला चौराहा पर जाम की अत्यंत समस्या हेतु आटो/टेम्पू, ई-रिक्शा का स्टैण्ड बनाया जाये और औद्योगिक क्षेत्र नुनिहाई में अवैध अतिक्रमण को अभियान चलाकर हटाया जाये।

जिलाधिकारी महोदय ने टोरंट पावर के अधिकारी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि औद्योगिक क्षेत्र की विद्युत समस्याओं का तत्काल प्रभाव से निस्तारण किया जाये। उन्होंने एक जनपद एक उत्पाद योजनान्तर्गत जनपद के चयनित उत्पाद यथा- पेठा उद्योग एवं कार्पेट उद्योग को ओ0डी0ओ0पी0 में भेजे जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया एवं नगर-निगम को निर्देशित किया कि घनी आबादी वाले बाजारों में भूमि स्वामी से सम्पर्क कर दर सूची से मोटर साईकिल व साईकिल स्टैण्ड बनाने की प्रक्रिया पूर्ण की जाये तथा पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि सायं 07 बजे प्रतिदिन पेट्रोलिंग करायी जाये तथा उद्योग बन्धुओं की शिकायतों का निस्तारण समयवद्ध किया जाये।

Inter-departmental meeting of District Level Commerce Bandhu Committee concluded
Inter-departmental meeting of District Level Commerce Bandhu Committee concluded

उक्त अवसर पर अध्यक्ष, आगरा कार्पोरेट एसोसिएशन श्री बलवीरशरण गोयल, अध्यक्ष बोदला बिचपुरी रोड इण्डस्ट्री एसोसिएशन एवं श्री संजय वर्मा, श्री मोहित अग्रवाल एवं श्री हरीओम अग्रवाल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण व व्यापारीगण उपस्थित रहे।

जनपद में दिनांक 01 से 31 अक्टूबर 2022 तक चलाए जाने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 07 से 21 अक्टूबर 2022 तक दस्तक अभियान के सफल आयोजन हेतु मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रथम जनपद स्तरीय अंतर्विभागीय बैठक संपन्न हुई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने बताया कि संचारी रोग तथा दिमागी बुखार पर सफलतापूर्वक नियत्रण पाने के लिये इस विषय पर एक सम्पूर्ण सोच के साथ सम्बन्धित विभागों के मध्य उचित समन्वय होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होने निर्देश दिये कि स्वच्छता के बेहतर प्रबन्ध सुनिश्चित किये जाये तथा वाहक नियंत्रक गतिविधियां व्यापक रूप से आयोजित की जाये। लार्वा रोधी गतिविधियां तथा आवश्यकता अनुसार फॉगिग सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में माह अक्टूबर 2022 में प्रस्तावित विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तथा संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण एवं कार्यवाही हेतु व माइक्रोप्लान बनाने हेतु विभिन्न विभागों के कार्य एवं दायित्व का निर्धारण किया गया।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि शासनादेश के प्रविधानों के अनुसार अभियान को सम्पूर्ण रूप से पूरे जनपद में संचालित कराया जाये। उन्होने कहा कि विभिन्न विभागों के लिये जिन दायित्वों एवं कार्यो का निर्धारण किया गया है वह उसे समय से पूर्ण कराते हुये रिपोर्ट प्रेषित करना सुनिश्चित करें।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सूकरपालकों व पशुपालको का संवेदीकरण कराते हुये उनकी सूची प्रस्तुत की जाये। दिव्यांग जन सशक्तीकरण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ए0ई0एस0/जे0ई रोग के कारण दिव्यांग हुये बच्चों का सर्वे कराया जाये तथा इनको सहायक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। नगर विकास,बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, पंचायतीराज विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग,पशु पालन विभाग,कृषि विभाग आदि विभागों के अधिकारियों को भी व्यापक जनजागरूकता प्रसारित किये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश मुख्य विकास अधिकारी ने दिये। उन्होने कहा है कि सभी विभाग समय से अपनी कार्ययोजना स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

मुख्य विकास अधिकारी ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों में शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि विद्यालयों के आसपास जंगली झाड़ीयों को नियमित साफ करें तथा जल जमाव ना होने दें,स्कूल में बच्चे पूरे कपड़े पहन के आएं ये सुनिश्चित करें, एंटी लार्वा गतिविधियां के अंतर्गत दवा का छिड़काव, फॉगिंग लगातार कराई जाएं।

जिला पंचायतराज अधिकारी व खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पंचायत स्तर पर निगरानी समिति की बैठक कराएं व ग्राम प्रधान,आंगनवाड़ी,आशा,तथा विद्यालय के अध्यापकों के समन्वय से जागरूकता के साथ नाले,नालियों,तालाबों में केरोसिन का छिड़काव कराएं, आंगनवाड़ी के माध्यम से कुपोषित बच्चों की विशेष निगरानी करें।बरौली अहीर,फतेहपुर,सीकरी, बिचपुरी इत्यादि ब्लॉक में अपेक्षित प्रगति व कार्य ना होने पर मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा आंगनवाड़ी,आशा ,पंचायतराज विभाग को सुधार न होने पर कार्यवाही के लिए तैयार रहने को कहा।

बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, श्री नीरज कुमार जिला मलेरिया अधिकारी, डा0 एस.एम. प्रजापति नोडल अधिकारी संचारी रोग नियंत्रण सहित सभी सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

You may have missed