Bihar news निगम के चुनाव में उप मुख्य पार्षद प्रत्याशी पायल गुप्ता आ गई मैदान में

Bihar news निगम के चुनाव में उप मुख्य पार्षद प्रत्याशी पायल गुप्ता आ गई मैदान में
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

पश्चिम चम्पारण के बेतिया नगर निगम चुनाव का नामांकन का दौर शुरू है। मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद और पार्षद के नामांकन पूर्व से ही करीब करीब जनता को विभिन्न स्त्रोतों से मालूम होता रहा। पर नामांकन के अंतिम दौर में जैसे ही एक नाम उप मुख्य पार्षद के रूप में आया वैसे ही समीकरण बनाने वाले प्रत्याशियों का समीकरण ही टूटकर बिखर गया। सोशल मीडिया में अचानक से भाजपा के महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पायल गुप्ता ने अपने को चुनावी मैदान में उतरने का घोषणा किया और सबके मुंगेर लाल सपनों को धराशायी कर दिया।Bihar news निगम के चुनाव में उप मुख्य पार्षद प्रत्याशी पायल गुप्ता आ गई मैदान में

निगम के उप मुख्य पार्षद प्रत्याशी के रूप में पायल गुप्ता ने अपने निवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बताया कि वो निगम चुनाव में उप मुख्य पार्षद (उपमेयर) के रूप में खड़ा होने का फैसला जनता व परिवार के सदस्यों के सहमति व प्रेरणा से लिया है। जल्द ही वो अपना नामांकन जिला निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष दाखिल भी करेंगी।

उन्होंने बताया कि जनता के सभी समस्याओं का निराकरण पहली प्राथमिकता होगी। सबकौ सड़क, पानी व बिजली की सुविधा मिले यह प्राथमिकता रहेगी। निगम में जुड़ने वाले 7 पंचायत की भौगोलिक स्थिति के अनुसार उनका विकास और उनकी समस्या और परेशानियों को दूर करने का हर संभव प्रयास रहेगा। शहर के हर सुविधा को ग्रामीणों तक भी पहुंचाना मेरी जिम्मेदारी होगी। निगम से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों की जनता को हतोत्साहित ना होकर निगम चुनाव में समर्थन देने की अपील की है ताकि उनकी जो मांगे हैं वो पूरा किया जा सकें। निगम में आने के बाद गांवों की तस्वीर जनता के समर्थन से बदलने का संकल्प भी लेती हूँ।Bihar news निगम के चुनाव में उप मुख्य पार्षद प्रत्याशी पायल गुप्ता आ गई मैदान में

उप मुख्य पार्षद प्रत्याशी पायल गुप्ता बेतिया के सुप्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ संजय कुमार की पत्नी है। वर्तमान में भाजपा की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष भी हैं। साथ ही साथ सभी तरह के सामाजिक गतिविधियों में अपनी मुख्य भूमिका भी बनाए रखती हैं।

You may have missed