Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news जाति आधारित गणना हेतु चार्ज गणना ब्लॉक एवं उप गणना ब्लॉक का निर्धारण कर अविलंब भेजे प्रतिवेदन : जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 19 September 2022
Bihar news जाति आधारित गणना हेतु चार्ज गणना ब्लॉक एवं उप गणना ब्लॉक का निर्धारण कर अविलंब भेजे प्रतिवेदन : जिलाधिकारी
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, कुंदन कुमार ने कहा कि बिहार जाति आधारित गणना-2022 अत्यंत ही महत्वपूर्ण कार्य है। इस कार्य में लापरवाही, शिथिलता एवं कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने निदेश दिया कि जाति आधारित गणना अंतर्गत सभी कार्य निर्धारित टाइमलाइन के अनुरूप सुनिश्चित किया जाय। जिलाधिकारी समाहरणालय सभाकक्ष में जाति आधारित गणना अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निदेशित कर रहे थे।Bihar news जाति आधारित गणना हेतु चार्ज गणना ब्लॉक एवं उप गणना ब्लॉक का निर्धारण कर अविलंब भेजे प्रतिवेदन : जिलाधिकारी

उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को निदेश दिया कि सभी चार्ज पदाधिकारी, नगर आयुक्त, कार्यपालक पदाधिकारी, सभी नगर निकाय से बिहार जाति आधारित गणना हेतु चार्ज गणना ब्लॉक एवं उप गणना ब्लॉक के निर्धारण के संबंध में प्रतिवेदन प्राप्त करेंगे तथा स्पष्ट मंतव्य के साथ उक्त अनुमोदन को कार्यकारी विभाग को 20 सितंबर की शाम तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने निदेश दिया कि बिहार जाति आधारित गणना के सफल संचालन के लिए विभिन्न कोषांगों का गठन कराने का निदेश दिया गया था। जिन चार्ज पदाधिकारियों द्वारा अबतक कोषांगों का गठन नहीं किया गया है, वे अविलंब कोषांगों का गठन करते हुए ससमय कार्यों का निष्पादन कराना सुनिश्चित करेंगे।

समीक्षा के क्रम में प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा द्वारा बताया गया कि सभी चार्ज पदाधिकारी, नगर आयुक्त एवं कार्यपालक पदाधिकारी, सभी नगर निकाय से जातियों के संबंध में प्रमाण पत्र की मांग की गयी थी, जिसके अनुपालन में सभी के द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया है कि सूची में अंकित जातियों में से उनके क्षेत्र के किसी जाति का नाम छूटा नहीं है। इससे संबंधित वांछित प्रमाण पत्र सामान्य प्रशासन विभाग, पटना को भेज दिया गया है।Bihar news जाति आधारित गणना हेतु चार्ज गणना ब्लॉक एवं उप गणना ब्लॉक का निर्धारण कर अविलंब भेजे प्रतिवेदन : जिलाधिकारी

समीक्षा के क्रम में पाया गया कि चार्ज पदाधिकारी, चनपटिया द्वारा जाति आधारित गणना के कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है। उक्त के आलोक में जिलाधिकारी द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी, चनपटिया को शोकॉज करने का निदेश दिया गया है।

Post navigation

Previous: Bihar news निगम के चुनाव में उप मुख्य पार्षद प्रत्याशी पायल गुप्ता आ गई मैदान में
Next: Bihar news निगम संख्या 24 से करेंगे पार्षद प्रत्याशी वैजूल हक उर्फ जुगनू

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.