Bihar news जिलाधिकारी ने “रजिस्ट्री शटल” सेवा का किया शुभारंभ

Bihar news जिलाधिकारी ने "रजिस्ट्री शटल" सेवा का किया शुभारंभ
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

दस्तावेज निबंधन हेतु पक्षकारों एवं अन्य संबंधितों को निबंधन कार्यालय लाने के लिए निःशुल्क वाहन की सुविधा प्रदान की गयी है, जिसका नाम “रजिस्ट्री शटल” है। यह वाहन सेवा पूर्णतः शुल्क है तथा किसी भी पक्षकार एवं अन्य संबंधितों को इसका उपयोग करने में किराया नहीं देना है। IMG 20220919 WA0047

जिलाधिकारी द्वारा आज आज दिनांक-19.09.2022 को “रजिस्ट्री शटल” का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया गया। उन्होंने जिला अवर निबंधक को निदेश दिया कि “रजिस्ट्री शटल” का परिचालन नियमित रूप से निर्धारित रूट के अनुसार सुनिश्चित किया जाय। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाय कि निर्धारित रूट अंतर्गत पड़ने वाले स्टॉपेज पर “रजिस्ट्री शटल” रूके और दस्तावेज निबंधन हेतु पक्षकारों एवं अन्य संबंधितों का निबंधन कार्यालय सुगमतापूर्वक पहुंचायें।

उन्होंने कहा कि “रजिस्ट्री शटल” वाहन की सेवा वर्तमान में पूर्णतः निःशुल्क है। दस्तावेज निबंधन हेतु पक्षकारों एवं अन्य संबंधितों से वाहन का उपयोग करने पर शुल्क नहीं लिया जाय। वाहन संचालक द्वारा अगर किसी पक्षकार एवं संबंधित व्यक्तियों से शुल्क लिया जायेगा तो उनके विरूद्ध कार्रवाई निश्चित है।

जिला अवर निबंधक, बेतिया द्वारा बताया गया कि जिलान्तर्गत जिला निबंधन कार्यालय, बेतिया सहित अवर निबंधन कार्यालय, शिकारपुर एवं अवर निबंधन कार्यालय, बगहा में एक साथ “रजिस्ट्री शटल” की निःशुल्क सेवा प्रारंभ की गयी है।Bihar news जिलाधिकारी ने "रजिस्ट्री शटल" सेवा का किया शुभारंभ

इस अवसर पर जिला अवर निबंधक, अमरेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

You may have missed