Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

इटावा जंक्शन पर भी लगेंगे यात्रिओ के लिए कोच इंडीकेटर

जनवाद टाइम्स 14 March 2020
IMG_20200314_065657
Share News
       

संवाददाता मनोज कुमार राजौरिया :  इटावा- ट्रेनों के कोच तलाशने में अब यात्रियों की ट्रेन नहीं छूटेगी। इटावा जंक्शन पर डिजिटल कोच इंडीकेटर लगाने का काम अप्रैल से शुरु होगा। रेलवे द्वारा अम्ब्रैला फंड से यह कार्य कराया जाएगा। तीन प्रमुख प्लेटफार्मों पर 78 कोच इंडीकेटर लगाए जाएंगे। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अधिकारी सर्वे भी कर चुके हैं। अगर तेज गति से काम चला तो जुलाई से यात्रियों को कोच इंडीकेटर की सुविधा मिलनी शुरु हो जाएगी।

IMG 20200314 065657

हावड़ा दिल्ली रेलमार्ग पर इटावा रेलवे स्टेशन ए क्लास का स्टेशन है। लगभग तीन सालों से इसे जंक्शन का दर्जा भी मिल चुका है, लेकिन यात्रियों को कोच इंडीकेटर की सुविधा न मिलने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। क्योंकि ट्रेनों के कोच तलाशने में उनकी ट्रेन भी छूट जाती थी। लम्बे समय से यात्री जंक्शन पर कोच इंडीकेटर की मांग कर रहे थे। हालांकि पिछले साल रेल बजट में कोच इंडीकेटर अम्ब्रैला फंड से स्वीकृत हुए थे। जिले के सांसद डा. रामशंकर कठेरिया ने इसके लिए व अन्य प्रमुख कार्यों के लिए रेल मंत्रालय में पहल की थी। अब कोच इंडीकेटर लगाने के लिए बजट भी स्वीकृत हो गया है और दिल्ली की एक कम्पनी को इसका जिम्मा सौंपा गया है। वहीं टेलीकॉम विभाग के अधिकारी इसके लिए सर्वे भी कर चुके हैं और कहां कहां इंडीकेटर लगाए जाएंगे उसके लिए जगह भी चिन्हित कर ली गई है। अधिकारियों का कहना है कि अप्रैल से कोच इंडीकेटर लगाने का काम शुरु हो जाएगा।
प्रत्येक प्लेटफार्म पर लगेंगे 26 इंडीकेटर :
जंक्शन के एक नम्बर प्लेटफार्म के अलावा दो व तीन नम्बर प्लेटफार्म पर 26,26 कोच इंडीकेटर लगाए जाएंगे। यह पूरी तरह से ऑटोमेटिक होंगे जो सीधे दिल्ली से जोड़े जाएंगे। वहीं से ट्रेनों की फीडिंग भी की जाएगी। अभी तक जंक्शन पर सिर्फ डिस्प्ले बोर्ड लगे हुए हैं, जिसमें सिर्फ यात्रियों को ट्रेनों के आने जाने की जानकारी मिलती है, लेकिन कोच इंडीकेटर लगने के बाद यात्री आरक्षित कोचों को आसानी से ढूंढ पाएंगे। इससे उनकी यात्रा भी काफी सुगम होगी।

Post navigation

Previous: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की खेलकूद प्रतियोगिता में दीक्षा-अनामिका व कीर्ति ने बाजी मारी
Next: यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए जिले के चार स्कूलों को बनाया गया केन्द्र

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.