Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए जिले के चार स्कूलों को बनाया गया केन्द्र

जनवाद टाइम्स 14 March 2020
IMG-20200314-WA0062
Share News
       

संवाददाता मनोज कुमार राजौरिया : यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा सम्पन्न हो जाने के बाद अब कापियों का मूल्यांकन शुरू होगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर लीं गईं हैं। जिला मुख्यालय पर चार विधालयों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है जहां 16 मार्च से मूल्यांकन का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। पहली बार चार विधालयों को बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन केन्द्र बनाया गया है।

IMG 20200314 WA0062

डीआईओएस राजू राणा ने बताया कि जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, इस्लामियां इंटर कालेज को मूल्यांकन केन्द्र बनाया गया है। परीक्षकों की नियुक्तियां कर दी गई हैं वे 16 मार्च से मूल्यांकन का कार्य शुरू कर देंगे। उन्होने बताया कि राजकीय इंटर कालेज व इस्लामियां इंटर कालेज में हाईस्कूल तथा राजकीय बालिका इंटर कालेज व सनातन धर्म इंटर कालेज में इंटर की कापियां जांची जाएंगी। विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पिछले वर्षो में बोर्ड की कापियों के मूल्यांकन के लिए दो विधालयों को परीक्षा केन्द्र बनाया जाता था। इनमें शहर का जीआईसी और जसवंतनगर का हिन्दू विधालय इंटर कालेज शामिल था। इस वर्ष पहली बार दो के स्थान पर चार मूल्यांकन केन्द्र बनाए गए हैं और सभी चारों विधालय शहर में ही स्थित हैं। इस बार जिस तरह से जल्दी ही कापियों के मूल्यांकन का कार्य शुरू हो रहा है उससे बोर्ड का परीक्षाफल भी जल्दी आने की संभावना बन गई है।

Post navigation

Previous: इटावा जंक्शन पर भी लगेंगे यात्रिओ के लिए कोच इंडीकेटर
Next: माननीय विधायक विश्वनाथगंज डॉक्टर आर के वर्मा व उपजिलाधिकारी लालगंज बी के प्रसाद ने लिया ओलावृष्टि क्षेत्र का जायजा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.