Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news नशामुक्त भारत अभियान के तहत पूरे जिले में हुआ प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन

जनवाद टाइम्स 12 August 2022
Bihar news नशामुक्त भारत अभियान के तहत पूरे जिले में हुआ प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नशामुक्त भारत अभियान के तहत आज पूरे जिले में सरकारी कार्यालयों सहित कॉलेजों, विद्यालयों में प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलास्तर पर समाहरणालय सभाकक्ष में प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ।Bihar news नशामुक्त भारत अभियान के तहत पूरे जिले में हुआ प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन

प्रतिज्ञा कार्यक्रम में प्रभारी जिलाधिकारी, अनिल कुमार द्वारा अधिकारियों एवं कर्मियों को “आज हम एकजुट होकर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक प्रतिज्ञा लेते हैं कि न केवल हमारे समुदाय, परिवार, दोस्त बल्कि खुद को नशामुक्त बनाएंगे क्योंकि परिवर्तन भीतर से शुरू होता है, इसलिए आओ मिलकर अपने जिला-पश्चिम चम्पारण, बेतिया, राज्य-बिहार को नशामुक्त बनाने का संकल्प लें। मैं प्रतिज्ञा करता हूं कि मैं अपने देश को नशामुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा“ का संकल्प दिलाया गया।

इस अवसर पर अधीक्षक, मद्य निषेध सहित सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे तथा पश्चिम चम्पारण जिले को नशामुक्त बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का संकल्प लिये।

Bihar news नशामुक्त भारत अभियान के तहत पूरे जिले में हुआ प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन

इस अवसर पर अधीक्षक, मद्य निषेध द्वारा बताया गया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है तथा बिहार में शराब का निर्माण करना, बिक्री करना, परिवहन करना, सेवन करना प्रतिबंधित है। इस प्रकार का अपराध करने परः-
(1) पहली बार शराब का सेवन करने पर एक माह की सजा या 2000 से 5000 हजार रूपये तक का जुर्माना है।
(2) दोबारा शराब सेवन करने पर एक वर्ष की कठोर सजा है।
(3) पहली बार शराब का निर्माण/बिक्री करने अथवा रखने पर पांच वर्ष की सजा एवं एक लाख रूपये का जुर्माना है।
(4) दूसरी बार शराब का निर्माण/बिक्री करने अथवा रखने पर दस वर्ष की सजा एवं पांच लाख रूपये का जुर्माना है।
(5) वाहन के साथ शराब पकड़े जाने पर वाहन की नीलामी की जायेगी।
(6) मकान/दुकान में शराब पकड़े जाने पर मकान नीलाम की जायेगी।
(7) जहरीली शराब के निर्माण करने एवं मृत्यु होने पर आजीवन कारावास की सजा दी जायेगी।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :बाइक रैली के रास्ते में पड़ने वाले सभी शहीद स्मारकों की प्रतिमाओं पर किया गया माल्यार्पण
Next: Bihar news निर्वाचकों के आधार प्रमाणीकरण कार्य की हुई समीक्षा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0241
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: इफ्को नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सहकारी गोष्ठी आयोजित

जनवाद टाइम्स इटावा 25 July 2026
IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Etawah News: इफ्को नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सहकारी गोष्ठी आयोजित
  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.