Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

दो साल बाद होली पर मुलायम कुनबे में दिखी प्यार की मिठास, अखिलेश के साथ शिवपाल ने किया मंच साझा

जनवाद टाइम्स 10 March 2020
IMG_20200310_183655
Share News
       

संवाददाता मनोज कुमार राजौरिया :  दो साल बाद सैफई की होली पर रंगोंत्सव की बयार में मुलायम कुनबे की दूरियां काफूर हो गईं। होलिकोत्सव के लिए सोमवार शाम समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बाद पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह ने एक मंच से कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दी थीं।

IMG 20200310 183655

इस मौके पर प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह की गैरमौजूदगी तल्खी का संकेत दे रही थी, पर मंगलवार सुबह चाचा शिवपाल ने भतीजे अखिलेश के साथ मंच साझा कर सियासी खेमे में हलचल मचा दी। इस दौरान अखिलेश ने मंच पर पिता मुलायम और चाचा शिवपाल के पैर छुए। दोनों ने अखिलेश को गले लगाकर होली की बधाई और आर्शिवाद दिया। इस दौरान शिवपाल ने मुलायम के साथ रामगोपाल यादव के पैर छूकर आर्शीवाद लिया। यह देख होलिकोत्सव का उत्साह चरम पर पहुंच गया
मुलायम कुनबे ने खेली फूलों की होली :
मुलायम के पैतृक आवास पर मंगलवार सुबह सजे होली मंच पर मुलायम, अखिलेश के अलावा शिवपाल और उनका बेटा पीसीएफ सभापति आदित्य, भाई राजपाल और उनका बेटा जिपं अध्यक्ष इटावा अभिषेक यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र, पूर्व सांसद तेज प्रताप भी पहुंचे। पूरे मुलायम कुनबे ने फूलों की होली खेली और फाग का आनंद लिया। मंच पर दिखी एकता से कार्यकर्ताओं में होलिकोत्सव का उत्साह चरम पर पहुंच गया।

IMG 20200310 183740

नारेबाजी पर अखिलेश को आया गुस्सा मंच पर अखिलेश और शिवपाल को देख कार्यकर्ता चाचा-भतीजा जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। इसपर अखिलेश नाराज भी हो गए। उन्होंने दो टूक कहा, यह नारेबाजी ठीक नहीं है यदि ऐसे नारे लगाएंगे तो मैं अगली बार से होली खेलने नहीं आऊंगा।

Post navigation

Previous: “होलिका” तथा भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के महापरिनिर्वाण दिवस पर “श्रद्धांजलि कार्यक्रम”
Next: बटेश्वर आगरा के विशाल दंगल में पत्थर फेंकने से मची अफरा-तफरी , पुलिस ने लाठियां भांजकर किया माहौल को शांत

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.