Etawah News: सपा ने शुरू किया घर घर तिरंगा अभियान, फहराया राष्ट्रीय ध्वज

IMG-20220809-WA0000
Share News

ब्यूरो संवाददाता
इटावा: समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने मंगलवार को राष्ट्रीय ध्वज फहराकर घर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की। इसके बाद नुमाइश ग्राउंड स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर माल्यार्पण कर शहीदों को नमन किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर 9 से 15 अगस्त तक राष्ट्रध्वज फहरेगा।

जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि सभी विधानसभा में कार्यकर्ता अपने घर पर राष्ट्रध्वज फहराएंगे। कहा कि 9 अगस्त वह दिन है, जब 1942 में गांधी जी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो का आह्वान किया था। 15 अगस्त 1947 को देश को आजादी मिली थी। आज के दिन स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों को नमन किया गया। भारतीय संविधान एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था की सुरक्षा के संकल्प के लिए समर्पित होगा।

सपा जिलाध्यक्ष ने सीता राम कश्यप के आवास पर पहुच लर राष्ट्रध्वज फहराया। साथ ही साथ सपा नेताओं ने अन्य ऐतिहासिक स्थलों पर पहुँच कर ध्वज फहराया। इस मौके पर चंदन सिंह बघेल , उत्तम सिंह प्रजापति मुबारक अंजुम, पदम तिवारी, उदय भान सिंह यादव समेत पार्टी के कई नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may have missed