Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Etawah News: स्कूल के बाहर खड़े अवैध वाहनों पर कार्यवाही से मची भगदड़ में बच्चा गिरा लगी चोट
  • Breaking News

Etawah News: स्कूल के बाहर खड़े अवैध वाहनों पर कार्यवाही से मची भगदड़ में बच्चा गिरा लगी चोट

जनवाद टाइम्स इटावा 8 August 2022

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20220808-WA0020

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: सेंट मेरी इंटर कालेज के बाहर सुबह अचानक हुई परिवहन विभाग की कार्यवाही से छोटे छोटे बच्चों को स्कूल छोड़ने आये वाहनों में में अचानक भगदड़ मच गई वे बच्चों को छोड़कर ARTO की गाड़ी देखकर इधर उधर अपनी गाडी भगाने लगे जिससे टकराकर एक बच्चा अपने पिता के वाहन के संतुलन बिगड़ने से गिरकर घायल भी हो गया। बच्चों को सुबह विद्यालय छोड़ने आये अभिभावकों में ARTO की इस कार्यवाही से बेहद नाराजगी देखी गई।

वंश उपाध्याय हुआ घायल
वहीं जानकारी के अनुसार थाना फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी
सेंट मेरी इंटर कालेज का कक्षा 8 का छात्र वंश उपाध्याय पुत्र अनिल उपाध्याय भगदड़ में अपने पिता की स्कूटी से गिरकर घायल हो गया। जिसे मोतीझील जिला अस्पताल ले जाकर मल्हम पट्टी कराई गई।

Etawah News: The child fell in the stampede due to the action on illegal vehicles parked outside the school, got hurt

गाड़ी चालको की समस्या
वहीं मौके पर मौजूद गाड़ी चालको का कहना था कि, हमारी गाड़ी के कागज कम्प्लीट है फिटनेस व बीमा भी है बस स्कूल से अटैच होने का कोई प्रमाण पत्र या अधिकृत पत्र हमे नहीं मिला हुआ है जिसे हम एआरटीओ साहब को दिखा सकें। जिसके न होने से हमारा चालान कर दिया गया है। अब हमारी गाड़ी भी थाने में बन्द हो गई है अब हमारी परेशानी यह है कि जिन छोटे बच्चों को हम सुबह घर से स्कूल लेकर आये है उन्हें वापस छोड़ने कैसे जाएंगे। उन बच्चों के अभिभावक भी चिंतित होंगे और छोटे बच्चे भी परेशान होंगे।

वही दूसरी ओर ARTO मोहम्मद कयूम का कहना था कि, उन गाड़ियों पर कार्यवाही की गई है जिनकी फ़िटनेस कम्पलीट नही है। लायसेंस नही है या गैस किट की परमिशन नही है बीमा नही है। उन्होंने कहा कि, यदि कोई गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो जाये तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।

स्कूल प्रशासन की सलाह
इस मामले पर स्कूल प्रशासन ने कहा है कि,अब बड़ी चिंता की बात यह है यदि सुबह स्कूल के समय बिना किसी सूचना या पूर्व नोटिस के स्कूल के बाहर खड़े इन वाहनों पर परिवहन विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही दोबारा होगी तो किसी भी दिन भगदड़ में इससे बड़ा हादसा भी हो सकता है तब इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। जिला प्रशासन को इस समस्या का कोई ठोस निदान निकालना चाहिये और परिवहन विभाग इन गाड़ियों के मालिकों को नोटिस दे जिससे समय रहते वे अपने कागजात भी पूरे कर सके नही तो इस तरह की कोई दुर्घटना भविष्य में दोबारा भी अवश्य ही घटित हो सकती है। आज की धरपकड़ कार्यवाही में रमेश,विश्वनाथ सिंह पीआरडी, शिवराज व सुमित मौजूद रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: जनता के साथ हो रहा खिलवाड़
Next: Etawah News: अपना दल को चुनाव आयोग से मिली राज्यस्तरीय पार्टी की मान्यता

 

राशिफल

You may have missed

20260313_194751
  • Breaking News
  • Bihar
  • Latest News
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, कई पर केस

जनवाद टाइम्स 13 March 2026
IMG-20260313-WA0029
  • Breaking News

Bihar News: बेतिया में फील्ड अफसर ₹30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 13 March 2026
राजापाकर वैशाली में गैस एजेंसी पर LPG सिलेंडर के लिए लगी लंबी लाइन
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में LPG गैस के लिए हाहाकार, डेढ़ किमी लंबी लाइन

जनवाद टाइम्स 13 March 2026
IMG-20260313-WA0028
  • Bihar
  • Breaking News
  • Crime
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: पश्चिम चंपारण में भारी मात्रा में नेपाली व देशी शराब बरामद, दो कारोबारी गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 13 March 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, कई पर केस
  • Bihar News: बेतिया में फील्ड अफसर ₹30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • Bihar News: राजापाकर में LPG गैस के लिए हाहाकार, डेढ़ किमी लंबी लाइन
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में भारी मात्रा में नेपाली व देशी शराब बरामद, दो कारोबारी गिरफ्तार
  • Bihar News: ठकराहां में दिव्यांगजनों को बैट्री चालित ट्राईसाइकिल वितरण
  • Bihar News: बेतिया में 8 किलो गांजा के साथ महिला समेत तीन गिरफ्तार
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d