Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: डीपीएस के बच्चों ने सीखी बेसिक लाइफ सपोर्टिंग स्किल्स की जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 5 August 2022
FB_IMG_1659700060291
Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: दिल्ली पब्लिक स्कूल में इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन शाखा इटावा के सौजन्य से एक दिवसीय ईच वन सेव वन महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत बोन एंड जॉइंट दिवस मनाया गया। जिसका उद्देश्य ट्रॉमा सेंटर में पहुँचने से पहले मरीज को प्रथम प्राथमिक उपचार देना व हर छात्र छात्रा के लिये बेसिक लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम का जरूरी प्रशिक्षण जानना शामिल था।

ऑर्थोपेडिक्स एसोसिएशन के सेक्रेटरी डॉ अजय राजपूत ने कहा कि,नर सेवा ही नारायण सेवा भी है। चूंकि, छात्र सबसे अच्छे श्रोता भी होते है व किसी भी चीज को जल्दी सीखते है इसीलिये आज हम सभी इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर आपके बीच आये है। सबसे पहले इसे 2012 में हमारी संस्था द्वारा इसे लॉन्च किया गया। तब से यह कार्यक्रम लगातार जारी है। हमारा उद्देश्य ही यही है कि कैसे लोगो की हड्डियां मजबूत बनाई जा सकें और उन्हें सही समय से उपचार भी मिल सके जिससे अमूल्य जीवन को कुछ सावधानियों से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि,देश भर मे कई हाइवे विकसित होने के साथ साथ अब भारत मे प्रत्येक वर्ष सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनायें भी होती ही रहती है। तब यह लाइफ सपोर्टिंग प्रशिक्षण बेहद जरूरी हो जाता है। विगत वर्षों में हमने पुलिस के साथ मिलकर 1.4 लाख लोगों को प्रशिक्षित किया है।

कार्यक्रम के दौरान एक्सपर्ट ने ABCD के बाद CAB व CPR की विस्तृत जानकारी भी बच्चों को दी। बच्चों ने कार्यक्रम में बेसिक लाइफ सपोर्टिंग स्किल्स को भी सीखा और दुर्घटना होने के बाद गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को कैसे प्रथम उपचार देना है यह भी बताया व गंभीर रूप से दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति का अमूल्य जीवन बचाने के लिये पहले रिस्टोर पोजीशन में लाकर सीपीआर कैसे दिया जाता है यह भी सीखा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ सुनील कुमार प्रोफेसर ऑर्थोपेडिक्स इंचार्ज ट्रामा सेंटर यूपीयूएएमएस सैफई प्रेसिडेंट सैफई ऑर्थोपेडिक क्लब इटावा, डॉ अजय कुमार राजपूत असि0 प्रोफ0 ऑर्थोपेडिक्स सैफई सेक्रेटरी एसओई इटावा, डॉ प्रणव शर्मा, डॉ संजीव जोशी,डॉ ईश्वर चंद्र,सीनियर रेजिडेंट ऑर्थोपेडिक्स यूपीयूएमएस सैफई, डॉ विकास यादव, चैयरमैन मदन हॉस्पिटल इटावा सहित प्रिंसिपल डीपीएस भावना सिंह मोजूद रही।

Post navigation

Previous: Agra News: मुकद्दमा दर्ज होने के विरोध में हड़ताल कर धरने पर बैठे अधिवक्ता
Next: Bihar news संत माइकल प्रेप स्कूल में सावन मिलन समारोह का आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.