Prayagraj News :मुख्य विकास अधिकारी ने भूजल संरक्षण के संदेश हेतु रैली को झण्डी दिखाकर किया रवाना

Prayagraj News :मुख्य विकास अधिकारी ने भूजल संरक्षण के संदेश हेतु रैली को झण्डी दिखाकर किया रवाना
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

भूजल सप्ताह के आयोजन के क्रम में मंगलवार को भूजल संरक्षण हेतु जनमानस में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भूजल सप्ताह के मुख्य विचार बिन्दु ”जन-जन तक जल पहुॅचाना है, जल संरक्षण अपनाना हेै’’ पर भूजल सप्ताह आयोजन के क्रम में प्रभात-फेरी (रैली) निकाली गयी भूगर्भ जल विभाग, लधु सिंचाई विभाग, सिंचाई विभाग, उद्योग विभाग, शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, नेहरू युवा केन्द्र के अधिकारियों/कर्मचारियों के अतिरिक्त स्वंय सेवी संस्था के सदस्य एवं नागरिकों ने हिस्सा लिया।

IMG 20220720 WA0002 रैली को मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपु गिरि ने झंडी दिखाकर प्रातः 9.00 बजे चन्द्रशंखर आजाद पार्क से रवाना किया। प्रभात-फेरी में समस्त सम्मिलित प्रतिभागी जल बचायें-जीवन बचायें सम्बन्धी उद्द्योश करते रहे। प्रभात फेरी चंद्रशेखर आज़ाद पार्क से हिन्दु हास्टल, मनमोहन पार्क, नेतराम चैराहा, लक्षमी चैराहा मार्ग से होते हुए विकास भवन में समाप्त हुयी। जल संरक्षण हेतु जागरूकता की दृष्टि से पम्फ्लेट, इत्यादि का वितरण किया गया।

Prayagraj News :मुख्य विकास अधिकारी ने भूजल संरक्षण के संदेश हेतु रैली को झण्डी दिखाकर किया रवानाजनमानस को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विकास भवन में भूगर्भ जल विभाग द्वारा एक सेल्फी प्वाइंट स्थापित कराया गया जिसके सामने आम जनता व सरकारी कार्मिकों ने उत्सापूर्वक फोटो खिंचवाये।

Trending News