Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news जिला अभिलेखागार में जिला प्रशासन की औचक छापेमारी

जनवाद टाइम्स 19 July 2022
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिला समाहरणालय परिसर में स्थित जिला अभिलेखागार में अचानक सोमवार को लगभग 1 बजे जिलाधिकारी कुंदन कुमार के निर्देश पर वरीय अपर समाहर्ता नंदकिशोर साह और अपर अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार के साथ जिला प्रशासन की टीम ने जिला अभिलेखागार में औचक छापेमारी की। जहाँ सभी को अंदर ही दरवाजा बंद कर अभिलेखागार में घुसने का कारण पूछा गया। जिन्होंने सही कारण बताया उन्हें तत्काल अभिलेखागार से बाहर निकाला गया वहीं जिनके जवाब गोल मोल व संदिग्ध लगे उनसे लगभग आधे घंटे तक रोक कर पूछताछ भी की गई। फिर चेतावनी देकर उन्हें बाहर जाने दिया गया।

वहीं अभिलेखागार के कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी गई कि कोई भी बाहरी व्यक्ति अभिलेखागार में नहीं प्रवेश करना चाहिए। गेट में ताला बंद रहना चाहिए और जो कागज की जानकारी या सच्ची प्रतिलिपि के लिए आते हैं उन्हें काउंटर लगाकर ग्रील के बाहर से ही कागज का लेन देन करें। अभिलेखागार में बिना अधिकार प्रवेश अपराध है। साथ ही किसी भी जमीन के खतियान का लेन देन किसी भी बिचौलियों के माध्यम से नहीं किया जाए। अन्यथा पकड़े जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। जांच अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति में अभिलेखागार की संरचना में कुछ मूलभूत बदलाव करते हुए अभिलेखागार को अंदर से बंद रखने का निर्देश दिया। लगभग घंटों चले जांच में कर्मचारियों को कई हिदायत और निर्देश भी दिया गया।

हालांकि वहां आए नागरिकों ने बताया कि जांच जब होनी चाहिए तब नहीं होती है। इन चिलचिलाती धूप में मुख्य द्वार के बाहर से कागजों का कार्य करना अत्यंत ही जीवन के लिए खतरा है। किसी को भी लू लग सकती है। बिना किसी खास सुविधा को दिए वगैर इस तरह से दरवाजे के बाहर से काम करवाना आम जनता के लिए परेशानी का सबक बन सकता है। वहीं अभिलेखागार कार्यालय पर किसी तरह का बोर्ड या नाम भी नहीं लिखें होने की वजह से भी आम जनता को परेशानी उठानी पड़ती है और बिचौलिए इसका फायदा उठा लेते हैं।

Post navigation

Previous: Bihar news दिल्ली के मोबाइल दुकान का शटर काट कर 127 पीस मोबाइल सप्तक्रांति सुपर फास्ट से लाने वाले शटरकटवा गिरोह के 4 सदस्यों को बेतिया रेल पुलिस ने धर दबोचा
Next: Prayagraj News :मुख्य विकास अधिकारी ने भूजल संरक्षण के संदेश हेतु रैली को झण्डी दिखाकर किया रवाना

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.