Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप करायें टेस्टिंग एवं वैक्सीनेशन : जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 24 June 2022
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, कुंदन कुमार द्वारा आज कार्यालय प्रकोष्ठ में कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु टेस्टिंग, वैक्सीनेशन आदि कार्यों की समीक्षा की गयी। उन्होंने कहा कि देश में कोविड-19 संक्रमण का पुनः प्रसार तेजी से हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप टेस्टिंग और वैक्सीनेशन कार्य कराना सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि इस कार्य में लापरवाही, शिथिलता एवं कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु एहतियातन सभी कार्रवाई तीव्र गति से क्रियान्वित कराना सुनिश्चित किया जाय।

समीक्षा के क्रम में सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि पश्चिम चम्पारण जिले में कोविड-19 के सिर्फ एक एक्टिव केस है। विभागीय निर्देश के आलोक में टेस्टिंग और वैक्सीनेशन कार्य कराये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 संक्रमण की जांच हेतु एंटीजन एवं आरटीपीसीआर जांच करायी जा रही है। बेतिया, नरकटियागंज, रामनगर, बगहा रेलवे स्टेशनों पर जांच और वैक्सीनेशन की व्यवस्था की गयी है। इसके साथ ही सभी स्वास्थ्य संस्थानों में भी टेस्टिंग और वैक्सीनेशन की व्यवस्था निरंतर चल रही है।

उन्होंने बताया कि दिनांक-23.06.2022 को जिले के सभी प्रखंडों में कुल-3597 आरटीपीसीआर एवं एंटीजन जांच कराया गया है जिसमें नरकटियागंज में 166, बगहा-01 में 108, बगहा-02 में 109, गौनाहा में 276, बैरिया में 262, लौरिया में 208, चनपटिया में 215, मधुबनी में 125, मैनाटांड़ में 205, सिकटा में 347, मझौलिया में 245, नरकटियागंज में 397, रामनगर में 208, योगापट्टी में 190, ठकराहां में 102, भितहां में 99, पिपरासी में 165, एसडीएच बगहा में 154, जीएमसीएच, बेतिया में 16 जांच शामिल है। कल की जांच में एक भी पोजेटिव के मामले नहीं मिले हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व में जो स्थल हॉट स्पॉट के रूप में चिन्हित किये गये थे वहां विशेष ध्यान देते हुए कोविड-19 टेस्टिंग कराया जाय। भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र जैसे-रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सरकारी कार्यालय, सार्वजनिक स्थलों पर ज्यादा से ज्यादा लोगों की टेस्टिंग नियमित रूप से करायी जाय। उन्होंने कहा कि बाहर के राज्यों से रेल अथवा बस के माध्यम से आने वाले व्यक्तियों की अनिवार्य रूप से नियमित टेस्टिंग करायी जाय।

उन्होंने कहा कि कहा कि टेस्टिंग के साथ-साथ वैक्सीनेशन की गति को भी बढ़ाना होगा। अबतक जो लोग कोविड-19 वैक्सीन के फर्स्ट डोज, सेकेन्ड डोज तथा बूस्टर डोज से वंचित हैं, उनको चिन्हित करते हुए वैक्सीन दिलाना सुनिश्चित किया जाय। साथ ही कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु अद्यतन विभागीय दिशा-निर्देशों का आमजन में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित किया जाय।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, अनिल राय, सिविल सर्जन, डॉ0 विरेन्द्र कुमार चौधरी, एसडीएम, बेतिया, विनोद कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar news जय जवान – जय किसान नारा के साथ आइसा इनौस और किसान महासभा ने किया प्रदर्शन
Next: Bihar news प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्रीमती रेनू देवी ने भारत के राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू को दी जीत की शुभकामना

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260610-WA0009
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक
  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.