Bihar news प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्रीमती रेनू देवी ने भारत के राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू को दी जीत की शुभकामना

Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने नई दिल्ली में एन डी ए के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात किया तथा उन्हें जीत की शुभकामना दी । उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने श्रीमती मुर्मू को पुष्पगुच्छ देकर उन्हें सम्मानित किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी समाज से आनेवाली द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने आदिवासी समाज के साथ आधी आबादी को गौरवान्वित किया है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह निर्णय मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि श्रीमती मुर्मू की उम्मीदवारी को पूरा देश एक नई उम्मीद के रूप में देख रहा है। इनका राष्ट्रपति बनना लगभग निश्चित है। उपमुख्यमंत्री रेणु देवी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू जी के नामांकन कार्यक्रम में एनडीए और भाजपा के बड़े नेताओं के साथ शामिल हुई।

You may have missed