Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने कसी कमर

जनवाद टाइम्स 27 February 2020
IMG_20200227_101652
Share News
       

संपादकीय लेखन : मनोज कुमार राजौरिया

________________________________________

भारतीय जनता पार्टी पहली बार विधानपरिषद स्नातक का चुनाव लड़ रही है लेकिन इस चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा जोश है और इसी जोश के बलबूते भाजपा भारी बहुमत से चुनाव जीतेगी। यह बात आगरा स्नातक क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मानवेन्द्र सिंह ने कही।

IMG 20200227 101652

श्री सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि पार्टी की सरकार ने जो कार्य किए हैं उससे जनता खुश हैं। भाजपा की सरकारों ने महिलाओं, युवाओं, किसानों, गरीबों सभी वर्गो के लिए योजनाएं चलाईं हैं जिसका लाभ पात्रो तक पहुंचा हैं। यही भाजपा की जीत का आधार होगा। माहौल ऐसा है कि 2022 का चुनाव भी भाजपा जीतेगी और 325 से भी अधिक सीटें जीतेंगी। उन्होने कहा कि भाजपा देशहित में कार्य कर रही है जबकि दूसरी राजनैतिक पार्टिंयां साम्प्रदायिकता की राजनीति कर रहीं हैं। दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ा है।

उन्होने कहा कि इस चुनाव में इटावा जिले में करीब 40 हजार वोटर हैं इनमें से लगभग 28 हजार वोट भाजपा ने बनवाए हैं जो भाजपा के समर्थक हैं। इन्ही वोटरों के वोट से भाजपा चुनाव जीतेगी। श्री सिंह ने यह भी कहा कि योगी सरकार भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाने लगी है। इस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष अजय धाकरे, महामंत्री शिवाकान्त चौधरी, जिला मंत्री जितेन्द्र गौड, प्रभात दीक्षित, रजत चौधरी, रोहित शाक्य मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: जनपद प्रतापगढ़ में विकास क्षेत्र मानधाता के बेलखरी गांव में सरस्वती एकडेमी के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम
Next: अवशेष बकाया मानदेय भुगतान के संबंध में रोजगार सेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी विकासखंड जहांगीरगंज को दिया ज्ञापन

 

राशिफल

News Archive

IMG_20260430_161524
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में शुरू हुई एडवांस्ड पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी व CTVS ओपीडी, अब दिल के मरीजों को मिलेगा एक्सपर्ट इलाज पास में

जनवाद टाइम्स 30 April 2026
IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में शुरू हुई एडवांस्ड पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी व CTVS ओपीडी, अब दिल के मरीजों को मिलेगा एक्सपर्ट इलाज पास में
  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.