मेरठ न्यूज: कौशल विकास प्रतियोगिता का आयोजन।

Meerut News: Organizing skill development competition.

Meerut News: Organizing skill development competition.

Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज मेरठ में 25 फरवरी 2022 शुक्रवार को अर्थशास्त्र विभाग द्वारा कौशल विकास प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें एमए की छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। छात्राओं द्वारा हस्तशिल्प वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ ममता सिंह ने छात्राओं को भारत सरकार के कौशल विकास योजना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने देश के हर राज्य तथा शहर में प्रशिक्षण केंद्र खुलवा दिए हैं। जिसमें लाभार्थियों को निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। तथा उन्होंने छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय कौशल विकास प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ कविता गर्ग ने  छात्राओं से कहा कि उन्हें रोजगार लेने वाला नहीं रोजगार देने वाला बनना चाहिए। प्राचार्या डॉ अनीता राठी ने कार्यक्रम की प्रशंसा की तथा कहा भारत में कौशल विकास कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। प्रतियोगिताएं ऐसी बाधाओं को दूर करती है। तथा छात्राओं को उनके कौशल में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सना, द्वितीय पर नाज़मीन तथा तृतीय पर कामना शर्मा रही। कार्यक्रम में डॉ कविता गर्ग, तबस्सुम, शगुफ्ता, शाहीन फातिमा आदि का योगदान रहा।

Trending News