Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: स्टील कंपनी में बिजली मिस्त्री की मौत।

जनवाद टाइम्स इटावा 24 February 2022
Etawah News: Cow missing in Gaushala, cows wandering on the streets
Share News
       

आशीष कुमार

इटावा/जसवंतनगर: गुजरात के लोथरा में स्थित स्टील कंपनी में काम करने गए धरवार गांव निवासी 42 वर्षीय बिजली मिस्त्री बिजेंद्र सिंह बघेल पुत्र बटन लाल पहलवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि उसके साथ अनहोनी घटना होने से मौत हुई है।

थाना कोतवाली जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम धरवार निवासी 42 वर्षीय बिजली मिस्त्री करीब 6 माह पूर्व से गुजरात के राजकोट लोथरा में स्थित तपाड़िया स्टील प्लांट में बतौर बिजली मिस्त्री पद पर रहकर किसी ठेकेदार के साथ मिलकर कार्य करता था। गुरुवार सुबह उसके परिजनों के पास फोन से सूचना मिली कि बिजेंद्र पाल की ह्रदयघात होने से मौत हो गई है। मृतक का शव कानूनी प्रक्रिया कराने के बाद एम्बुलेंस द्वारा गांव के लिए भेज दिया गया है। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका की पत्नी 40 वर्षीया संगीता व 16 वर्षीय पुत्र यीशु तथा 13 वर्षीया पुत्री नन्दनी सहित अन्य स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

इधर हादसे को लेकर मृतक के बड़े भाई राजेंद्र सिंह बघेल ने बताया है कि उनके छोटे भाई के साथ कोई अनहोनी घटी है जिससे मौत हुई है। सूचना भी घटना के काफी देर बाद मिली जिससे उन्हें मामला संदिग्ध लग रहा है। उनका कहना है कि वह इस मामले में स्थानीय पुलिस चौकी भी गए और मौत की घटना को संदिग्ध मानकर कानूनी कार्यवाही करने के मांग की है।

Post navigation

Previous: Etawah News: गोशाला में गाय नदारद, सड़कों पर भटक रहा गोवंश
Next: मेरठ न्यूज: कोविड -19 तथा भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए वर्कशॉप का आयोजित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260707-WA0026
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ को ₹384.71 करोड़ की 111 विकास परियोजनाओं की दी सौगात

जनवाद टाइम्स 7 July 2026
IMG-20260707-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

भारत-नेपाल सीमा पर यूक्रेनी महिला हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ

जनवाद टाइम्स 7 July 2026
IMG-20260707-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar

योजनाओं का लाभ पहुंचाना मेरी प्राथमिकता: महापौर गरिमा देवी सिकारिया

जनवाद टाइम्स 7 July 2026
IMG-20260707-WA0017
  • Breaking News
  • Health
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: भीषण गर्मी के मद्देनजर पश्चिमी चंपारण में 102 एम्बुलेंस सेवा हाई अलर्ट पर, मरीजों को तत्काल सहायता के निर्देश

जनवाद टाइम्स 7 July 2026

Latest News

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ को ₹384.71 करोड़ की 111 विकास परियोजनाओं की दी सौगात
  • भारत-नेपाल सीमा पर यूक्रेनी महिला हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ
  • योजनाओं का लाभ पहुंचाना मेरी प्राथमिकता: महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Bihar News: भीषण गर्मी के मद्देनजर पश्चिमी चंपारण में 102 एम्बुलेंस सेवा हाई अलर्ट पर, मरीजों को तत्काल सहायता के निर्देश
  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी का विधायक महेंद्र राम ने किया औचक निरीक्षण, जीएनएम छात्राओं ने प्राचार्या पर लगाए गंभीर आरोप
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.