Etawah News: व्यापार मंडल महिला विंग की जिलाध्यक्ष बनीं अंजू यादव

Etawah News: Anju Yadav became the District President of the Women's Wing of Business Board

Etawah News: Anju Yadav became the District President of the Women's Wing of Business Board

Share News

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल की संस्तुति पर उद्यमी महिलाओं को सामाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित एवं जिला महामंत्री आकाशदीप जैन बेटू ने व्यापार मंडल की महिला शाखा के जिलाध्यक्ष पद पर सामाजिक एवं व्यवसायिक रूप से सक्रिय भर्थना चौराहा निवासी श्रीमती अंजू यादव को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। शहर के होटल द ग्रांड शिरीन एण्ड अरिहम फूड पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मनोनयन पत्र सौप कर पन्द्रह दिनों में महिला जिला कमेटी का गठन करने का दिशा निर्देश देते हुये जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा उद्यमी महिला अन्य उद्यमी महिलाओं के बीच स्वयं को सहज पाती हैं जो कि महिलाओं व्यवसायियों के संरक्षण के लिए आवश्यक है।

जिला महामंत्री आकाशदीप जैन बेटू ने कहा व्यापारी समाज में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी बदलते सामाजिक परिवेश का परिचायक है अतः महिलाओं को नेतृत्व प्रदान कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना हमारा उद्देश्य है। नव मनोनीत महिला जिलाध्यक्ष अंजू यादव ने स्वयं के मनोनयन पर संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया व कहा की महिला व्यवसायियों के उत्पीड़न के विरोध में संघर्ष ही हमारी पहचान होगी। महिला हितों के लिए हमारी एकजुटता ही एकमात्र विकल्प है उन्होंने उद्यमी महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जुड़ने का आह्वाहन किया व कहा कि संघर्षो में डटकर एक साथ चलना होगा। उन्होंने कहा की शीघ्र ही अन्य उद्यमी महिलाओ को संगठन से जोड़कर संख्या बल तैयार करते हुए महिला संगठन का विस्तार किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, शहर अध्यक्ष रजत जैन, पावेन्द्र शर्मा, ऋषि पोरवाल, संजय वर्मा, अनिल दिवाकर, मुकुल बुलानी, विनय माथुर, अजय यादव आदि ने फूल माला, बुके भेंट कर नये दायित्व के लिये सम्मानित किया। बधाई देने वालो में प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान, मोहसिन अली, मुन्ना बाबू सर्राफ, राजेश पोरवाल, कुलदीप शर्मा, आशीष पोरवाल, सिंद्धांत जैन, अनुज अग्निहोत्री, डॉ.प्रतीक गुप्ता, आकाश यादव, मोहसिन फरीदी, अनवार हुसैन, सरदार मनदीप सिंह, आलोक गुप्ता, राहत हुसैन रिजवी, नबी मन्सूरी, बी.के.यादव, सौरभ दुबे, राम सिंह सभासद, अमित कुमार तोमर, ईशान मंसूरी, ब्रजकिशोर, सादिक रहबर, मुस्तकीम राईन, वैद्य प्राणेश वर्मा, मु.अनीस, वी.एस. कुशवाह, विकास जैन दूध वाले, इश्तायक कुरैशी, सरताज अहमद, विपिन कुशवाहा, अमित गुप्ता, गुलशन महरोत्रा, जैनुल आबदीन, सैयद लकी, अभय टंडन, पंकज शर्मा, गजेन्द सिंह, नमित अग्रवाल, अविनाश चौरसिया, लखन सोनी, मुमताज अन्सारी, उमाकांत दीक्षित, मुकुल बुलानी, अम्बुज त्रिपाठी, मु.तहसीम, डीएस चौहान, अजीत कुमार, प्रमोद कठेरिया, आनंद मित्तल, विक्की गुप्ता, रफत अली खां, राकेश यादव टिल्लू, शिबू तौकीर आदि प्रमुख हैं।

Trending News