Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: अमित बरुआ हत्याकांड में दो अभियुक्त गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स इटावा 15 February 2022
Etawah News: Two accused arrested in Amit Barua murder case

Etawah News: Two accused arrested in Amit Barua murder case

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अमित बरुआ गोली व हत्याकांड में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को फ्रेंड्स कालोनी पुलिस ने ग्वालियर बस स्टैंड से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। लेकिन अभी भी हत्याकांड में मुख्य आरोपी समेत दो लोग फरार चल रहे है जिनका पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा सकी है। हालांकि एक अभियुक्त इस मामले में जरुर जेल जा चुका है।

थाना फ्रेण्ड्स कालोनी क्षेत्र में 28 जनवरी की देर शाम पक्का बाग ओवर ब्रिज तिराहे पर भाजयुमो के मानिकपुर विशू मंडल अध्यक्ष अमित बरुआ को कुछ व्यक्तियों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। जिससे उनकी इलाज के दौरान आगरा के एक प्राइवेट हॉस्पीटल में पांच फरवरी को मौत हो गई थी। इस गोली व हत्याकांड में ब्रह्म प्रकाश उर्फ संतोष तिवारी करईपुरा थाना इकदिल की तहरीर के आधार पर थाना फ्रेण्ड्स कालोनी पुलिस ने अमित दुबे, तन्नू दुबे, शिवा बरुआ, शरद बरुआ, अनूप बरुआ पर धारा 147, 148, 149, 504, 307 में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद भाजयुमो मंडल अध्यक्ष की मौत होने के बाद हत्या की धारा 302 को तरमीम किया गया था। वहीं एसएसपी ने मामले में घटना स्थल का निरीक्षण कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें बनाई थी जो लगातार हत्यारों को पकड़ने के लिए जुटी थी।

इसी क्रम में मंगलवार को फ्रेंड्स कालोनी थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह ने सटीक सूचना मिलने पर ग्वालियर बस स्टैंड चौराहा से भाजयुमो मंडल अध्यक्ष हत्याकांड में फरार चल रहे दो अभियुक्तों हिमांशु उर्फ शरद बरुआ व उसके भाई अभिनय बरुआ उर्फ शिवा पुत्रगण प्रदीप बरुआ निवासी मानिकपुर विशु इकदिल को दबोच लिया। जिन्हें कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद जेल भेजा गया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रभात सिंह ने जानकरी देते हुए बताया कि हत्याकांड में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। मुख्य आरोपी तन्नू दुबे व अनूप बरुआ अभी फरार हैं जिनको पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगातार संभावित स्थानों पर दविश दे रही हैं। इससे पहले मुख्य आरोपी तन्नू दुबे के जीजा अमित दुबे को पुलिस गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पकड़े गए दोनों अभियुक्त को पकड़ने में उनके साथ उपनिरीक्षक पवन कुमार सिंह सिपाही प्रदीप, विक्रांत व पुष्पेन्द्र कुमार का भी योगदान रहा।

Post navigation

Previous: Etawah News: यादव लैंड में योगी जी जमकर सपा व सैफई परिवार पर हुए हमलावर
Next: Etawah News: निराश्रित गोवंश बुधवार तक संरक्षित किये जाये: जिलाधिकारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.