मेरठ न्यूज: निर्दलीय प्रत्याशी ने चलाया जनसंपर्क अभियान।

Meerut News: Independent candidate launched public relations campaign.

Meerut News: Independent candidate launched public relations campaign.

Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

आगमी विधानसभा चुनाव 10 फरवरी को लेकर जहा बीजेपी, सपा, बसपा, कांग्रेस जैसी पार्टियां अपनी जीत का परचम लहराने के लिए घर घर जाकर लोगो के बीच जनसंपर्क करने में लगी है। उसी प्रकार अन्य पार्टियों में शामिल कैंट विधानसभा से चुनाव मैदान में निर्दलीय उम्मीदवार दीपक सैनी ने अपनी पहचान बनाने और लोगो का दुख दर्द बाटने हेतु डोर टू डोर अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान प्रत्याशी दीपक सैनी ने कैंट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोला बढ़, गगन विहार, दयामपुर आदि जगहों पर जाकर चुनाव प्रचार प्रसार किया। क्षेत्र में दीपक सैनी का अच्छे से सम्मान किया गया। जनता ने आश्वासन दिया कि नए चेहरे को और ईमानदार लोगों को राजनीति के क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी लेनी चाहिए। सभी लोगों ने दीपक सैनी को जीत की शुभकामनाएं दी। और अपना समर्थन देने का वादा भी किया।

Trending News