Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: सपा विधानसभा महासचिव सपा छोड़ हुए बसपा में शामिल

जनवाद टाइम्स इटावा 7 February 2022
Etawah News: SP Assembly General Secretary left SP and joined BSP

Etawah News: SP Assembly General Secretary left SP and joined BSP

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: विधानसभा चुनावी समर में जनपद से बसपा ने सपा को एक और झटका दिया सोमवार को लोहिया वाहिनी सपा विधानसभा महासचिव दीपक गोयल व उनके समर्थकों ने सपा का दामन छोड़कर बसपा की सदस्य ग्रहण कर ली। उनके साथ सपा के कई कार्यकताओं ने भी बसपा में शामिल होकर पार्टी के प्रति अपनी आस्था जाहिर की। दीपक गोयल ने सपा पर परिवारवाद व जाति विशेष का आरोप लगाते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव पर भी निशाना साधा।

बसपा के जिलाध्यक्ष बलवीर जाटव ने पार्टी का पटका पहनाकर दीपक गोयल को बसपा की सदस्यता दिलाई। बसपा में शामिल होने के बाद दीपक गोयल ने सपा के जिलाध्यक्ष पर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष ने परिवारवाद/जाति विशेष की राजनीति का पूरा अनुसरण किया। उन्होंने कहा कि सपा में निष्ठावान कार्यकर्ताओं का कोई महत्व नहीं है। पार्टी अपनी नीतियों से भटक गई है।

दीपक गोयल ने आगे कहा कि सपा अपने मिशन से भटक गई है। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि चुनाव में दागदार लोगों को टिकट नहीं दिया जाएगा लेकिन सपा ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा कि इटावा की जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में घूम रही गैर जनपदों की लग्जरी गाड़ियों से चुनाव के दौरान अशांति फैलने की आशंका है। उन्होंने चुनाव आयोग से इस मामले का संज्ञान लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि गैर जनपदो के नंबरों वाली इन गाड़ियों में हथियार बंद लोगों को देखा गया है। इस कारण कार्यकर्ताओं को सम्मान देने वाली बहुजन समाज पार्टी में शामिल होकर वे बसपा प्रत्याशियों को हर विधानसभा क्षेत्र में जीत दिलाएंगे।

 

Post navigation

Previous: Agra News: अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज : भाजपा है झूठों और जुमलों की सरकार
Next: Etawah News: श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज इटावा में स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर शोक सभा आयोजित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260708-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: थरूहट क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के लिए योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह

जनवाद टाइम्स 8 July 2026
IMG-20260708-WA0004
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: एसएसबी और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 75.3 किलोग्राम गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 July 2026
IMG-20260708-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: बेतिया नगर निगम में सार्वजनिक शौचालयों व अन्य सैरातों की बंदोबस्ती के लिए 13 से 15 जुलाई तक होगी खुली बोली

जनवाद टाइम्स 8 July 2026
IMG-20260708-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में त्रैमासिक एवं प्रथम टर्मिनल परीक्षा जारी

जनवाद टाइम्स 8 July 2026

Latest News

  • Bihar News: थरूहट क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के लिए योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह
  • Bihar News: एसएसबी और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 75.3 किलोग्राम गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
  • Bihar News: बेतिया नगर निगम में सार्वजनिक शौचालयों व अन्य सैरातों की बंदोबस्ती के लिए 13 से 15 जुलाई तक होगी खुली बोली
  • Bihar News: राजापाकर प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में त्रैमासिक एवं प्रथम टर्मिनल परीक्षा जारी
  • आजमगढ़ न्यूज: बिजली के इंतजार में कंपोजिट स्कूल अनंतपुर, आईसीटी लैब के कंप्यूटर बने शोपीस
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.