Etawah News: 52 वर्ष बाद किसी मुस्लिम को कांग्रेस ने दी इटावा विधानसभा की टिकट

Etawah News: After 52 years, Congress gave ticket to Etawah assembly to a Muslim

Etawah News: After 52 years, Congress gave ticket to Etawah assembly to a Muslim

Share News

ब्यूरो संवाददाता

इटावा : सदर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने 52 वर्ष बाद मुस्लिम चेहरे को मैदान में उतार कर समाजवादी पार्टी में बेचैनी बढ़ा दी है। सपा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कुलदीप गुप्ता संटू के बगावत कर बसपा से चुनाव मैदान में उतरने के बाद से सपा के वोट बैंक में पहले से ही सेंध लगी हुई है। वहीं मुस्लिम चेहरे को उतार कर कांग्रेस ने इस सीट पर राजनीतिक गर्मी बढ़ा दी है। मो. राशिद कांग्रेस संगठन में कई पदों पर नियुक्त रहे हैं। अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व शहर अध्यक्ष, वर्तमान में प्रदेश उपाध्यक्ष हैं।

मोहम्मद राशिद की पकड़ प्रदेश संगठन पर अच्छी मानी जाती है। साथ ही इटावा में कई कार्यक्रम हुए, जिनमें राशिद ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पार्टी के प्रति मेहनत और लगन को देखते हुए कांग्रेस नेतृत्व में उनको प्रत्याशी बनाया। मो. राशिद कांग्रेस संगठन में कई पदों पर नियुक्त रहे हैं। अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व शहर अध्यक्ष, वर्तमान में प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। जबकि आज से 52 वर्ष पूर्व कांग्रेस ने हुजूर हाजिर को अपना प्रत्याशी बनाया था जो कि बहुत ही कम मार्जिन से हारे थे। तब से लेकर अब तक किसी राष्ट्रीय पार्टी के द्वारा सदर विधानसभा सीट पर मुस्लिम चेहरे पर दांव नहीं लगाया गया। कांग्रेस ने मोहम्मद राशिद पर दांव लगाकर समाजवादी पार्टी के मुस्लिम वोट बैंक में भी सेंधमारी करने का काम कर दिया है।

Trending News