संवाददाता मोहन सिंह बेतिया
नगर के लाल बाजार स्थित बाबा पातालेश्वरनाथ मंदिर में नगर निगम की निवर्तमान सभापति गरिमा देवी सिकारिया के निजी कोष से जरूरतमंदों को निःशुल्क गर्म भोजन लगातार परोसने का बुधवार को 250 वां दिन था। इस मौके पर शिविर में खुद से खाना परोसने पहुंचीं श्रीमती सिकारिया ने कहा कि कोरोना त्रासदी के इस कठिन काल में सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच लगातार ढाई सौ दिन तक गर्म मुफ्त भोजन कैम्प का संचालन मेरे राजनीतिक व सामाजिक जीवन का सुखद रिकॉर्ड है । जो अभी इस कोरोना त्रासदी में आगे भी जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 के लॉक डाउन में 150 और बीते 09 मई 2021 से आज 19 जनवरी तक कुल 400 दिन तक परोसे गये निःशुल्क गर्म भोजन को जोड़ दे तो अब तक भूख से परेशान हजारों जरूरतमंद लोग हमारे इस शिविर से लाभान्वित हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि बीते दो साल से जारी कोरोना संक्रमण की इस वैश्विक त्रासदी ने अपने देश सहित पूरी दुनियां पर बर्बादी का कहर बरपाया है। वर्तमान में आया इस वायरस के नया वेरिएंट और खतरनाक बन गया है। देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित होने वाले मरीज अब तक अपने बिहार सहित देश के 15 से ज्यादा राज्यों में मिले हैं। कई राज्यों में ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुये पाबंदियां लगानी शुरू कर दीं हैं। सरकार ने पूरे देश में बुजुर्ग और अनिवार्य सेवा से जुड़े लोगों को बूस्टर डोज दिये जाना भी शुरू किया गया है। हम सभी को कोविड के वैक्सिनेशन के प्रति मुश्तैद और जागरूक रहना है।

इस शिविर 400 दिन संचालन पूरा होने में नवेन्दु चतुर्वेदी, सुशीला देवी, रेमी डेविड, अनुराग चतुर्वेदी, मुन्ना शर्मा, परमजीत सिंह, अनिल कुमार, राजू कुमार, हीरा लाल पटेल आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।