Bihar news नाव हादसा मैं एक महिला की मौत 4 लोग लापता एक की चल रही है इलाज

Bihar news नाव हादसा मैं एक महिला की मौत 4 लोग लापता एक की चल रही है इलाज
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बड़ी खबर बेतिया गोपालगंज सीमा पर स्थित भगवानपुर दियारा से है जहां नाव पर लदा एक ट्रैक्टर गण्डक नदी में पलट गया जिसपर लगभग दो दर्जन से अधिक लोग सवार थे और अधिकांश लोग गोपालगंज जिला के बताए गए हैं।ट्रैक्टर पर सवार होकर लोग गंडक पार अपने खेत पर जा रहे थे।लेकिन ट्रैक्टर जैसे ही नाव पर चढ़ा वैसे ही ट्रैक्टर का ब्रेक फेल हो गया और लोगों से लदा ट्रैक्टर गंडक नदी में जा गिरा।

IMG 20220119 WA0023

किसी तरह एक दर्जन से अधिक लोग तैर कर नदी से बाहर निकले लेकिन अभी भी ट्रैक्टर और आधा दर्जन लोग लापता है जिनकी तलाश की जा रही है।वहीं बेतिया एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडेय और गोपालगंज एसडीपीओ संजीव कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए है।वही लापता लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है।बता दे कि अबतक इस हादसे में एक महिला की मौत हुई है।महिला को बाहर निकाला गया था और उसे ईलाज के लिए गोपालगंज ले जाया जा रहा था तभी रास्ते मे उसकी मौत हो गईं।

Bihar news नाव हादसा मैं एक महिला की मौत 4 लोग लापता एक की चल रही है इलाज

मृतक महिला का नाम रजनी देवी ग्राम यादवपुर जिला गोपालगंज बताया गया है और जिसकी इलाज की जा रही है उसका नाम रेनू देवी बताया जाता है जो गोपालगंज के ही रहने वाली है

You may have missed