Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: मृत गौवंश को देख गौ भक्तों ने जताया रोष 

जनवाद टाइम्स इटावा 19 January 2022
Etawah News: Seeing the dead cow lineage, the cow devotees expressed their anger

Etawah News: Seeing the dead cow lineage, the cow devotees expressed their anger

Share News
       

जसवंतनगर/इटावा: राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पड़े मृत गोवंश को कुत्तों व कौओं द्वारा नोंच नोंच कर खाते देख गौ भक्तों ने रोष जताया है। दरअसल क्षेत्र की तमाम गौशालाओं में गोवंश के रखने का कोई इंतजाम नहीं है। यही कारण है कि यहां नेशनल हाईवे पर तमाम गोवंश छुट्टा घूमते रहते हैं जिनमें किसी न किसी गोवंश की आए दिन दुर्घटना में मौत हो जाती है और उनका मृत शरीर या तो हाईवे पर बिखरता रहता है या फिर कुत्ते कौवे नोंच नोंच कर खाते हैं।

एक तरफ योगी सरकार गोवंश की सुरक्षा व उनके पालन पोषण का ठोस दावा कर रही है तो दूसरी और तमाम गोवंश हाईवे पर काल के गाल में समा रहे हैं। इसी तरह का एक मामला हाईवे किनारे देखने को मिला जब एक मृत गोवंश के शरीर को कुत्ते और तमाम कौवे नोंच नोंच कर खा रहे थे। यह देख कुछ गौ भक्त व्यथित हुए उन्होंने कहा कि गाय मां समान होती है और मां की सेवा और रक्षा करना हमारा कर्तव्य है गौ मृत्यु के बाद उसके शरीर को उचित अंत्येष्टि या निस्तारण करना चाहिए किंतु प्रशासन की लापरवाही से क्षेत्र में आए दिन हादसों के बाद इन गोवंश के मृत शरीर सड़ते रहते हैं।

उन्होंने इस पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि इन दुर्घटनाग्रस्त और मृत गोवंशों का प्रशासन को शीघ्र ही पता करना चाहिए कि वे किस गौशाला के नाम पर दर्ज होते हैं और लापरवाह लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उस मृत गोवंश की मौत किसी दुर्घटना के कारण हुई या फिर ठंड की वजह से यह तो पोस्टमार्टम होने पर ही पता चल सकता था।

Post navigation

Previous: Etawah News: सपा के ‘नाम लिखाओ छूट ना जाओ’ अभियान के तहत जिलाध्यक्ष ने किये नामांकन
Next: Bihar news नाव हादसा मैं एक महिला की मौत 4 लोग लापता एक की चल रही है इलाज

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260623-WA0031
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: धार्मिक स्थल में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, शिकायत पर कार्रवाई की मांग

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: धार्मिक स्थल में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, शिकायत पर कार्रवाई की मांग
  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.