Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

क्या ओबीसी/एससी/एसटी का आरक्षण “खत्म” समझा जाए क्योकि सुप्रीम कोर्ट ने इसे अब राज्य सरकारों की “दया” पर निर्भर कर दिया है ?

जनवाद टाइम्स 10 February 2020
Share News
       

संजय कुमार व्यूरो चीफ इटावा : क्या ओबीसी/एससी/एसटी का आरक्षण “खत्म” समझा जाए क्योकि सुप्रीम कोर्ट ने इसे अब राज्य सरकारों की “दया” पर निर्भर कर दिया है?
*********************************************************
आरक्षण के मामले मे सुप्रीम कोर्ट के 8 फरवरी को आए निर्णय के बाद यह तय समझा जाना चाहिए की अब “आरक्षण खत्म” कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट का आरक्षण के बारे मे यह कहना है की;
“राज्य सरकारे नियुक्तियों में आरक्षण देने के लिए बाध्य नही है। इसके अलावा प्रमोशन में आरक्षण कोई मूल अधिकार नही है। यह राज्य सरकारे तय करेगी की “नियुक्तियों” व “प्रमोशन मे आरक्षण” देने की आवश्यकता है या नही”।
राज्य सरकारे आरक्षण देने को पहले से ही तैयार नही है, तभी बैकलॉक की शीट हर साल के अंत में पैदा हो जाती है, अब इस निर्णय से यह स्तिथि क्लियर हो गयी है कि एससी/एसटी/ओबीसी को आरक्षण देना या न देना राज्य के अधिकार में है।वो चाहे तो दे और अगर नही देना चाहें तो न दे। इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट “अनुच्छेद 32 के अंतर्गत” व हाईकोर्ट “अनुच्छेद 226 के अंतर्गत” कोई भी “परमादेश” पारित नही कर सकती है। इस निर्णय में दो बाते है-
1.सरकारी नौकरी में आरक्षण देना राज्य के विवेक पर है।
2.प्रमोशन में आरक्षण कोई मूल अधिकार नही है।
दूसरे बाला केवल एससी/एसटी से जुड़ा हुआ मामला है।श्री अखिलेश यादव जी के कारण ‘प्रमोशन में आरक्षण” बिल लोकसभा में पारित नही हो सका था। जिसकी वजह से ही न्यायलय इस मामले में ऐसे निर्णय देते रहते है।
लेकिन पहले वाला निर्णय एससी/एसटी/ओबीसी से जुड़ा हुआ मामला है, अब आर्थिक अधर पर सामान्य भी इसकी जद में है।राज्य सरकारे आरक्षण जिसे चाहे, जब चाहे देगी,कोई न्यायालय का कंट्रोल नही है।समाजवादी पार्टी ने “प्रमोशन में आरक्षण” का बिल फाडकर, अब न्यायालय ने “ओबीसी” के आरक्षण को भी राज्य सरकारों के विवेक पर निर्भर कर दिया है।
वैसे महत्वपूर्ण यह है की-
1.एससी/एसटी/ओबीसी के आरक्षण के खिलाफ जब कोर्ट यह निर्णय दे रहा था, तब उत्तराखंड की भाजपा सरकार व केंद्र की भाजपा सरकार के वकीलों ने “प्रमोशन में आरक्षण” का विरोध किया, व “एससी/एसटी/ओबीसी” के आरक्षण को राज्य के विवेक पर छुडवाने में कोई कसर नही छोड़ी।एक तरह से एससी/एसटी/ओबीसी के खिलाफ भाजपा के वकील सुनवाई कर रहे थे।
2.”प्रमोशन में आरक्षण” का बिल लोकसभा में पारित नही करने वाली कॉग्रेस अब घडियाली आंसू बहा रही है। माना की “अखिलेश यादव” ने बिल फडवा दिया था, तो क्या बिल की और कॉपी नही थी, फोटो स्टेट या प्रिंटर नही था?. वास्तव में कोंग्रेस की नियत नही थी, इस बिल को पास करवाने की।

Post navigation

Previous: इटावा नई मंडी में आढ़तियों की हड़ताल दूसरे दिन प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह भी पहुंचे
Next: भूमि पर अवैध कब्जे का निस्तारण न होने से परेशान युवक परिवार सहित धरने पर बैठा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260726-WA0023
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने पर बेतिया में भव्य सम्मान समारोह, 38 कर्मी और उद्यमी हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 26 July 2026
IMG-20260726-WA0028
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

पश्चिमी चंपारण की 303 ग्राम पंचायतों में मनाया गया पंचायत विकास दिवस, जनभागीदारी और सुशासन पर विशेष जोर

जनवाद टाइम्स 26 July 2026
IMG-20260726-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: कारगिल विजय दिवस पर बेतिया में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने युवाओं से राष्ट्रसेवा का किया आह्वान

जनवाद टाइम्स 26 July 2026
IMG-20260726-WA0033
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली के राजापाकर की भलुई पंचायत में वृक्षारोपण कार्यक्रम, जिला कृषि पदाधिकारी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जनवाद टाइम्स 26 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने पर बेतिया में भव्य सम्मान समारोह, 38 कर्मी और उद्यमी हुए सम्मानित
  • पश्चिमी चंपारण की 303 ग्राम पंचायतों में मनाया गया पंचायत विकास दिवस, जनभागीदारी और सुशासन पर विशेष जोर
  • Bihar News: कारगिल विजय दिवस पर बेतिया में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने युवाओं से राष्ट्रसेवा का किया आह्वान
  • वैशाली के राजापाकर की भलुई पंचायत में वृक्षारोपण कार्यक्रम, जिला कृषि पदाधिकारी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • Bihar News : राजापाकर के जाफरपट्टी पंचायत में पंचायत विकास दिवस पर ग्राम सभा आयोजित, महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर Sub Title
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.