संवाददाता: दिलीप कुमार
इटावा: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के निर्देशन पर व्यापारी जोड़ो अभियान के अंतर्गत आज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष लल्लू बार्शी जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन के नेतृत्व में शहर के वरिष्ठ व्यापारी मुमताज अहमद ने व्यापार मंडल की आजीवन सदस्यता ग्रहण की इस मौके पर जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल ने आजीवन सदस्यता रसीद व्यापार मंडल का प्रमाण पत्र एवं पट्टा देकर जिला मंत्री मनोनीत किया।
इस अवसर पर नवनियुक्त जिला मंत्री को जिला अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल जिला कोषाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान जिला मंत्री इकरार अहमद गणेश प्रसाद अग्रवाल संतोष कुमार वर्मा संजीव राजपूत महिला जिला अध्यक्ष मीना सिंह राजपूत महिला नगर अध्यक्ष रिचा कुशवाहा युवा जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह कुशवाह युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाह युवा जिला कोषाध्यक्ष राजीव गोयल हरि शंकर पटेल विकास शाक्य अल्ताफ करीमी ठाकुर आकाशदीप गौर उमेश कुशवाहा उपदेश मिश्रा सुदर्शन जैन धर्मेंद्र चौधरी पंकज कुशवाहा आलोक गुप्ता रंजीत सिंह यादव आदि पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया।