Etawah News: Worker dies due to electrocution
संवाददाता दिलीप कुमार
बकेवर/इटावा: ग्राम मानपुरा में ट्रक से लोहे के पाइप उतारते समय पाइप अचानक हाईटेंशन लाइन से छू जाने से करंट की चपेट में आकर मजदूर की मृत्यु हो गई। मानपुरा निवासी बेचेलाल का 20 वर्षीय पुत्र युवक अनिकेश उर्फ विकास कुशवाहा शुक्रवार की शाम गांव के बाहर धान मील के पास हाईटेंशन लाइन के समीप ट्रक से लोहे के पाइप उतारने गया था, तभी अचानक लोहे का पाइप हाईटेंशन लाइन से छू गया और पाइप में करंट आ गया। पाइप पकड़े अनिकेश के करंट लग गया।
इसकी सूचना लोगों ने अनिकेश के स्वजन को दी। मौके पर पहुंचे स्वजन व लेबर ने अनिकेश को जिला अस्पताल ले गए। रात करीब नौ बजे पहुंचने पर जिला अस्पताल में डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे लखना चौकी प्रभारी दिनेश कुमार ने मृतक के शव का पंचनामा भरा। अनिकेश बीएससी का छात्र था। मजदूरी करके अपना खर्चा चलाता था, जबकि उसके पिता बेचेलाल खेतीबाड़ी व मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। अनिकेश तीन भाईयों में मझला था। उसकी दोनों बहनों की शादी हो चुकी है।