Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

मेरठ न्यूज: स्वच्छता चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 31 December 2021
Meerut News: Cleanliness painting and slogan competition organized

Meerut News: Cleanliness painting and slogan competition organized

Share News
       

संवाददाता: मनीष गुप्ता

देश की प्रसिद्ध पर्यावरण व स्वच्छ्ता संस्था कांति देवी फाउंडेशन (केडी फाउंडेशन) (केडीएफ) द्वारा शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने और स्वच्छ रखने के अभियान के तहत शुक्रवार को मेरठ नगर निगम के साथ मिलकर मेरठ के बड़े पब्लिक स्कूल सीजेडीएवी पब्लिक स्कूल, एल-ब्लॉक, शास्त्री नगर में बच्चों के बीच स्वच्छता चित्रकला व स्वच्छता स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक चित्रकला बनाकर और बेहतर स्लोगन के माध्यम से मेरठ शहर को, प्रदेश को और देश को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए और बेहतर पर्यावरण के लिए एक बड़ा संदेश दिया। इसके लिए कुल 3 ग्रुप बनाए गए थे।

जिसमें क्लास 7 और 8 का एक ग्रुप, क्लास 9 और 10 का दूसरा ग्रुप और क्लास 11 और 12 का तीसरा ग्रुप शामिल था। तीनों ही ग्रुप में फर्स्ट, सेकंड व थर्ड आने वाले विजेताओं को मुख्य अतिथि मेरठ नगर निगम के अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, विशेष अतिथि मेडिकल कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर छाया मित्तल, स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. अल्पना शर्मा, सहायक नगर आयुक्त इंद्र विजय, फूड इंस्पेक्टर रवि शेखर, केडीएफ चेयरमैन सुनीता रस्तोगी, अध्यक्ष एडवोकेट हिना रस्तोगी व बून्द फाउंडेशन के अध्यक्ष रवि कुमार ने संयुक्त रुप से प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर बच्चों को सम्मानित किया और उनका उत्साह बढ़ाया। साथ ही सभी 80 बच्चों को संस्था की ओर से प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान किया गया ताकि सभी का हौसला बढ़ सके। मुख्य अतिथि अपर नगरायुक्त प्रमोद कुमार ने स्कूली बच्चों को दिलाई स्वच्छ्ता, प्लास्टिक फ़्री सिटी को लेकर शपथ।

मेरठ नगर निगम के साथ मिलकर मेरठ के 50 स्कूलों में केडीएफ संस्था के स्वच्छ्ता चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिता करवाने के अपने अभियान के बारे में विस्तार से बताया। संस्था के 4 सालों के प्लास्टिक फ्री सिटी व स्वच्छ्ता के कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव विभु रस्तोगी व शिक्षिका दीप्ति सिमोन ने किया। इस दौरान मेरठ नगर निगम के अपर नगर आयुक्त मुख्य अतिथि प्रमोद कुमार ने अपने संबोधन में सबसे बड़ी बात कही और यह कि कांति देवी फाउंडेशन(केडीएफ) मेरठ के 50 स्कूलों में बच्चों को प्लास्टिक फ्री सिटी के मुहिम से जोड़ने का जो अभियान शुरू किया है वह वाकई हम सब के लिए गौरव की बात है। अपर नगरायुक्त प्रमोद कुमार ने आज एक बड़ी घोषणा की है कि जिस बच्चे का स्वच्छ्ता स्लोगन बेहतर व उम्दा होगा उन सभी स्लोगन को मेरठ नगर निगम न केवल अपने हार्डिंग पर लगाएगा बल्कि कॉलर ट्यून बनाएगा।

स्कूल की प्रिंसिपल डॉक्टर अल्पना शर्मा ने कहा कि वे केडी फाउंडेशन की प्लास्टिक फ्री सिटी मुहिम की ओर सराहना करती हैं और इस मुहिम की शुरुआत आज उनके स्कूल से हुई इसके लिए वह संस्था को और नगर निगम को बधाई देती हैं। उन्होंने कहा कि हमारा स्कूल प्लास्टिक फ्री सिटी के लिए शिद्दत से काम करेगा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नरेश उपाध्याय, वरिष्ठ रंगकर्मी अनिल शर्मा, भारत भूषण शर्मा, रविन्द्र वर्मा, त्रिनाथ मिश्रा, उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, सह-सचिव ऋतु गुप्ता, ईशा रस्तोगी, नितिन रस्तोगी, दीप्ति सिमोन आदि मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: मिशन इकदिल मतदाता जागरूकता अभियान ने पकड़ी रफ़्तार 
Next: Etawah News: नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सुन्दर रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260505-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी

जनवाद टाइम्स 5 May 2026
IMG-20260504-WA0121
  • Ambedkar Nagar

Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
ChatGPT Image May 4, 2026, 03_49_54 PM
  • Etawah

Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी
  • Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।
  • Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.