संवाददाता: मनीष गुप्ता
गंगानगर स्थित आई.आई.एम.टी. विश्वविद्यालय में भारतीय जनता पार्टी, अनुसूचित जाति मोर्चा, मेरठ महानगर द्वारा सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय महामंत्री व बुलंदशहर से सांसद माननीय डॉ. भोला सिंह जी ने केंद्र और राज्य की सरकार किस प्रकार दलितों के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं को बताया और आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की।
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री मुकेश सिंघल जी, महानगर अध्यक्ष (अनुसूचित जाति मोर्चा) श्री विनय विरालिया जी, मेरठ कैंट विधानसभा से विधायक आदरणीय श्री सत्यप्रकाश अग्रवाल जी, दक्षिण विधानसभा विधायक डॉ सोमेंद्र तोमर जी, महानगर महामंत्री श्री राजकुमार सोनकर जी, श्री वीनस शर्मा जी, सुश्री सुमन जाटव जी, डॉ. रवि प्रकाश जी, महानगर मंत्री अरविंद जाटव जी, राहुल सांवडिया जाटव जी, संदीप कर्दम जी, मिंटू जाटव जी सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहें।