Meerut News: STPI Meerut Center was inaugurated.
संवाददाता: मनीष गुप्ता
मेरठ शहर में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया एसटीपीआई मेरठ का लोकार्पण श्री राजीव चन्द्रशेखर जी माननीय राज्य मंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स एवम सूचना प्रौद्योगिकी और कौशल विकास एवम उधमिता, भारत सरकार द्वारा किया गया। पहले हमारे मेरठ में और आस पास यह सुविधा उपलब्ध नहीं थी। पहले सभी को आईटी की तैयारी करने के लिए व आईटी सेक्टर में नौकरी करने के लिए बाहर जाना पड़ता था। बैंगलोर आदि जगह पर जाना पड़ता था। और आईटी सेक्टर में नौकरी करने के लिए भी बाहर जाना पड़ता था।
मेरठ की जनता का ध्यान रखते हुए। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए। सरकार द्वारा विशेष कदम उठाया गया। ताकि मेरठ के साथ साथ आस पास के जिले के बच्चो को भी यह सुविधा मिल सके। और सभी अपने भविष्य को सुरक्षित कर सके। पहले मेरठ के लोगो को और आसपास के लोगो को आईटी सेक्टर में नौकरी के नोएडा, बैंगलोर आदि जगह पर बाहर जाना पड़ता था। अब मेरठ में आईटी पार्क बन जाने से यहां के लोगो को नौकरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। लोकार्पण के इस मौके पर माननीय सांसद मेरठ श्री राजेंद्र अग्रवाल जी, राज्य सभा सांसद श्री विजयपाल सिंह तोमर जी, माननीय विधायक डॉक्टर सोमेंद्र तोमर जी, सदस्य विधान परिषद अश्वनी त्यागी, महानिदेशक एसटीपीआइ अरविंद कुमार, संयुक्त सचिव भुवनेश कुमार जी आदि मौजूद थे।