Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News : एससी एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत 46 लाख 22 हजार पांच सौ रूपये का हुआ भुगतान

जनवाद टाइम्स 28 December 2021
Bihar News : एससी एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया। जिलाधिकारी, पश्चिमी चम्पारण, बेतिया, कुंदन कुमार की अध्यक्षता में आज कार्यालय प्रकोष्ठ में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत गठित जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न हुयी।

Bihar News : एससी एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम

इस अवसर पर माननीय विधायक, बगहा, राम सिंह, माननीय विधायक, चनपटिया, उमाकांत सिंह, माननीय सदस्य, अजय कुमार, अनिल कुमार सहित पुलिस अधीक्षक, बेतिया, उपेन्द्र नाथ वर्मा, जिला कल्याण पदाधिकारी, मनोज कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, बैद्यनाथ प्रसाद, विशेष लोक अभियोजक आदि उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत लंबित मामलों का निष्पादन तीव्र गति से कराना सुनिश्चित किया जाय। किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं कोताही बरतने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी।

उन्होंने कहा कि संबंधित व्यक्ति को अत्याचार निवारण अधिनियम से संबंधित जानकारी का विकास मित्रों सहित अन्य माध्यमों से उपलब्ध करायी जाय। साथ ही जागरूकता बढ़ाने के उदेश्य से उन्मुखीकरण कार्यक्रम का संचालन भी किया जाय।

जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत वितीय वर्ष 2021-22 में प्राप्त आवंटन में से 93 लाभुकों के बीच 4622500.00 रूपये पीएफएमएस के माध्यम से भुगतान किया जा चुका है।

साथ ही 102 अन्य लाभुकों के बीच 5822500.00 रूपये का भुगतान शीघ्र ही करा दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व भी हत्या एवं अन्य महत्वपूर्ण घटना में 45 लाभुकों को अन्य मदों से संबंधित खातों में भुगतान किया जा चुका है। वहीं कुल 07 पेंशनधारियों को 5000.00 रूपये प्रतिमाह, प्रति पेंशनधारी को नियमित रूप से भुगतान किया जाता है।

उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति और जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत अत्याचा से पीड़ित व्यक्ति, उनके आश्रित तथा साक्षियों को यात्रा भत्ता, दैनिक भत्ता, भरण-पोषण व्यय और परिवहन सुविधाएं देने हेतु प्रावधान है। इसके तहत जिलान्तर्गत कुल 12 लाभुकों को यात्रा भत्ता, दैनिक भत्ता, भरण-पोषण व्यय और परिवहन भत्ता से लाभान्वित किया गया है।

उन्होंने बताया कि दिनांक-11.12.2021 के तीसरी बैठक के बाद पुलिस अधीक्षक, बेतिया/बगहा से कुल 27 मुआवजा प्रस्ताव भुगतान हेतु अनुशंसा के साथ प्राप्त हुआ है जो स्वीकृति हेतु संबंधित अनुमंडल में भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति/जनजाति के व्यक्तियों के बीच जागरूकता लाने हेतु एवं ससमय मुआवजा भुगतान हेतु सभी विकास मित्रों को उनके नजदीकी थाना से अटैच किया गया है। विकास मित्रों को अनुसूचित जाति/जनजाति में प्रतिदिन दर्ज कांडों का रिपोर्ट नोडल पदाधिकारी को भेजने हेतु निदेशित किया गया है। उन्होंने बताया कि नोडल पदाधिकारी, अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण द्वारा इसकी प्रत्येक दिन समीक्षा की जाती है तथा प्रतिदिन रिपोर्ट संग्रहित की जाती है।

पुलिस अधीक्षक, बेतिया द्वारा बताया गया कि कुल 05 बलात्कार के मामले मेडिकल रिपोर्ट के कारण लंबित है। जिनसमें से 04 को राहत अनुदान के प्रथम किस्त का भुगतान किया जा चुका है। 01 केस का प्रस्ताव सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिम चम्पारण के स्तर से लंबित है।

Post navigation

Previous: Etawah News: कोरोना नियमो का पालन करने की जिला अभिभावक संघ ने दी सलाह
Next: अम्बेडकर नगर न्यूजः देश व प्रदेश के दोनों युवराज काम है उलजुलूल बयानबाजी करना-राधामोहन सिंह

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.