Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News : बगहा में हुई रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना

जनवाद टाइम्स 27 December 2021
Bihar News :  बगहा में हुई रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना
Share News
       

 

संवाददाता मोहन सिंह : बेतिया विश्व में पीड़ित मानवता की सेवा के लिए विख्यात रेड क्रॉस सोठसाइटी एक मानवतावादी आंदोलन है।

बिहार के पश्चिम चम्पारण जिला के सुदूरवर्ती अनुमंडल बगहा में रेड क्रॉस इकाई की स्थापना बहुत ही प्रशंसनीय पहल है।

उक्त बातें पटना विश्वविद्यालय के से.नि. अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) नवल किशोर चौधरी ने राजकीय डिग्री महाविद्यालय में यूथ रेड क्रॉस इकाई की स्थापना के उद्घाटन समारोह सह वेब डिस्कशन में बतौर मुख्य अतिथि कही।

विशिष्ट अतिथि जिला रेड क्रॉस के सचिव डॉ. जगमोहन कुमार ने कॉलेज के इस त्वरित प्रयास का स्वागत करते हुए कहा कि आपदा और आपातकालीन परिस्थिति में राहत और सहयोग प्रदान करना, वलनरेबल पीपुल और कम्युनिटी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना आदि इसकी मुख्य गतिविधियाँ हैं।

इन सबके लिए युवाओं की कैपसिटी बिल्डिंग करना यूथ रेड क्रॉस इकाई का लक्ष्य है। प्राचार्य प्रो. (डॉ.) आर.के. चौधरी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि युवा भारत के युवाओं के सर्वांगीण विकास और राष्ट्र के नव-निर्माण में रेड क्रॉस अपना महती योगदान दे रहा है।

इन्होंने वाई.आर.सी. की स्थापना के लिए जिला रेड क्रॉस के प्रति आभार व्यक्त किया। स्वागत भाषण और संचालन करते हुए मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष सह कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रेखा श्रीवास्तव ने कहा कि वाई.आर.सी. के गठन से छात्र-छात्राओं की एक्सट्रा क्यूरीकुलम एक्टिविटी के लिए एक बड़ा मंच मिलेगा। अंकु कुमारी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। धन्यवाद ज्ञापन हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार सिंह ने किया।

Bihar News :  बगहा में हुई रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना

इस अवसर पर ‘प्रीकॉशन टू बी टेकेन फॉर सेफ लाईफ ड्यूरिंग विंटर सीजन’ विषयक वेब डिस्कशन में एम्स, रायबरेली के एसोसिएट प्रोफेसर सह अध्यक्ष, पेडियाट्रिक विभाग डॉ. मृत्युंजय कुमार ने ठंड के मौसम में होने वाली समस्याओं, बीमारियों से बचाव व सावधानियों पर विस्तृत प्रकाश डाला। वहीं विंटर फ्रेंडली एंड सेफ्टी लिविंग स्टाईल पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम में एबीएस कॉलेज, लालगंज, वैशाली के डॉ. रामेश्वर प्रसाद सिंह, स्थानीय कॉलेज के सहायक प्राध्यापक अजय कुमार, धर्मेश नंदा, डॉ. रमेश सिंह, नेहाल अहमद, डॉ. राकेश सिंह, कर्मी राजन तिवारी, राहुल कुमार, बसंत कुमार, उज्ज्वल कुमार, रुपेश मिश्रा, खेमराज कुमार, नंदकिशोर आदि की सक्रिय उपस्थिति रही।

Post navigation

Previous: Bihar News :  डाउन चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
Next: Bihar News :  गरीबों के राशन मे कालाबाजारी का मामला उजागर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Bihar News: कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.