Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

आगरा न्यूज : बटेश्वर पहुँचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने दो सौ तीस करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

जनवाद टाइम्स 26 December 2021
आगरा न्यूज : बटेश्वर पहुँचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने दो सौ तीस करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी जी के छियानवें जन्मदिवस पर उनके पैतृक गांव बटेश्वर में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी ने करोड़ों रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।आपको बता दें कि उत्तर भारत की काशी कहे जाने वाला प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बटेश्वर पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी जी की जन्मस्थली है।अटल जी की जयंती पर बटेश्वर में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा स्मृति दिवस मनाया गया जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने शिरकत करते हुए दो सौ तीस करोड़ की ग्यारह परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों ने गरीबों के हक का अनाज और योजनाओं का पैसा अपने विकास में लगाया वही वर्तमान सरकार गरीबों के हित में कार्य कर रही है। आज हर पात्र व्यक्ति को निशुल्क अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है साथ ही पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत एक करोड़ छात्र छात्राओं को निःशुल्क लेपटॉप व स्मार्टफोन देने का वायदा किया था जिसे आज सूबे के मुखिया ने साठ हजार छात्र व छात्राओं को निःशुल्क वितरण कर शुभारंभ कर दिया।कार्यक्रम में मंच पर मंत्री महेंद्र सिंह,चौधरी उदयभान सिंह,रामसकल गुर्जर, जी एस धर्मेश,सांसद राजकुमार चाहर, विधायक योगेंद्र उपाध्याय, हेमलता दिवाकर, पक्षालिका सिंह, पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाह, पूर्व मंत्री व विधायक राजा अरिदमन सिंह, छोटे लाल वर्मा, राजेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष गिर्राज कुशवाह जिला अध्यक्ष मंजू भदोरिया आदि मौजूद रहे।

 

 

 

IMG 20211226 WA0032

खेतों में पैसा उगता तो चाहर होते सबसे अधिक पैसे वाले

कानपुर में आयकर विभाग द्वारा छापेमारी में पकड़े गए दो सौ करोड रुपए के अघोषित धन पर चुटकी लेते हुए कहा कि खेतों में पैसा उगता तो किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर पर सबसे अधिक होता लेकिन ऐसा नहीं है।उन्होंने कहा कि जहां पहले की सरकारों द्वारा माफियाओं को संरक्षण दिया जाता था वहीं आज माफियाओं के यहां छापेमारी और कार्यवाही की जाती है।देश मोदी के नेतृत्व में निरंतर विकास के मार्ग पर अग्रसर है।

 

 

 

IMG 20211226 WA0030

संस्कृत विद्यालयों के पैसे से बने कब्रिस्तान

मुख्यमंत्री ने सपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा पूर्व की सरकार ने संस्कृत विद्यालयों का पैसा कब्रिस्तान में लगाकर खजाने को खाली करने का काम किया वही वर्तमान सरकार ने प्रदेश में संस्कृत विद्यालयों की स्थापना और उनमें योग्य शिक्षकों की तैनाती कर हर गरीब विद्यार्थी को शिक्षा मुहैया कराने का काम किया है। पूर्व की सरकार ने उर्दू अनुवादको की तैनाती की जिसमें ऐसे उर्दू अनुवादक रखे गए जिनका उर्दू से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं था मौजूदा सरकार योग्य उम्मीदवारों को नौकरी देने का काम कर रही है।

 

 

 

 

आगरा न्यूज : बटेश्वर पहुँचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने दो सौ तीस करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

 

अटल जी के पैतृक घर पर न पहुंचने पर उनके परिजनों में हुई निराशा

 

अटल जी की जयंती पर बटेश्वर पहुंचे सूबे के मुखिया के अटल जी के जन्म स्थली पर पहुंचने की उनके परिजन उम्मीद लगाए रखे थे लेकिन व्यस्त कार्यक्रम के कारण वह अटल जी की जन्म स्थली तक नहीं जा सके जिससे उनके परिजनों को निराशा हुई। वही अटल जी के भतीजे राकेश वाजपेयी, अश्वनी वाजपेयी व सचिन बाजपेई ने कहा कि अटल जी की जयंती पर मुख्यमंत्री के बटेश्वर में आगमन को लेकर बहुत उत्साहित थे उन्हें उम्मीद थी कि अटल जी की जयंती पर बटेश्वर आगमन पर मुख्यमंत्री उनके घर आएंगे लेकिन अस्थि विसर्जन कार्यक्रम की तरह ही आज भी वह औपचारिकता निभा कर चले गए जिससे उन्हें निराशा हुई है।

Post navigation

Previous: Agra News: प्रशासन से आहत होकर धर्मपरिवर्तन करने को मजबूर 
Next: Etawah News: सरकार नही सुनती व्यापारियों के मन की बात: आलोक दीक्षित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.