नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में कोठी मीना बाजार मैदान में हुई भाजपा की महारैली

IMG_20200123_201511
Share News

संवाददाता आसिफ हुसैन आगरा : नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में कोठी मीना बाजार मैदान में हुई भाजपा की महारैली में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जमकर कांग्रेस पर हमला बोला। कोठी मीना बाजार मैदान पर आयोजित महारैली के मंच से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राहुल गांधी को नागरिकता संशोधन अधिनियम पर खुलकर 10 मिनट बोलने और उसके दुरुपयोग के बारे में बोलने की चुनौती दी।

IMG 20200123 201511

जे पी नड्डा ने मंच से ही कहा कि अगर राहुल गांधी ऐसा कर देते हैं तो वह मान जाएंगे कि वह वास्तव में राहुल गांधी है और देश हित के बारे में सोच रहे हैं। कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथ लेते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने साफ कहा कि मोदी सरकार की ओर से लाया गया नागरिकता संशोधन कानून उन लोगों को नागरिकता देने वाला कानून है जो धर्म के आधार पर पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से प्रताड़ित होकर भारत में आकर विगत 25 वर्षों से रह रहे हैं। ऐसे लोगों को नागरिकता देने के लिए कानून बनाया गया है।

IMG 20200123 201458

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने साफ कहा कि बंटवारे के वक्त पाकिस्तान में हिंदू समाज अल्पसंख्यक था। वहां हिंदू की आबादी 30% थी। लेकिन आज वहां हिंदुओं की आबादी 5% ही रह गई है। क्योंकि हिंदुओं को वहां उत्पीड़न किया जा रहा है तो सोचने वाली बात है कि 25% हिंदुओं की आबादी पाकिस्तान से कहां चली गई। बांग्लादेश में भी हिंदुओं का कुछ ऐसा ही हाल है। बंटवारे के वक्त वहां भी हिंदुओं की आबादी का प्रतिशत ठीक-ठाक था लेकिन अब 3 से 4% हिंदुओं की आबादी बांग्लादेश में रह गई है। लगातार पाकिस्तान और बांग्लादेश में अल्पसंख्यक के रूप में रह रहे हिंदुओं की संख्या घट रही है। इस पर कभी कांग्रेस बात नहीं करती।

Screenshot 2020 01 23 20 13 11 402 com.whatsapp

इसके बाद जेपी नड्डा ने धारा 370 पर भी खुलकर अपने विचार व्यक्त किए उनका साफ तौर से कहना था कि पिछले 70 सालों से देश में कांग्रेस की सरकार रही धारा 370 और 35 को हटाने की कभी भी हिम्मत नहीं हो सकी लेकिन देश हित में जब यह फैसला मोदी सरकार ने लिया और धारा 370 35a को खत्म किया गया तो सबसे ज्यादा दर्द कांग्रेस को ही हुआ है !

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी लोगों से समर्थन मांगते हुए कहा कि क्या मोदी सरकार देश हित में फैसले ले रही है, क्या हमें उसका समर्थन करना चाहिए तो पूरे मैदान से लोगों ने हाथ उठाकर उनकी इस बात का समर्थन किया।

Trending News