Etawah News: Sudhir Yadav became District Secretary from Samajwadi Lohia Vahini
संवाददाता दिलीप कुमार
इटावा: महेवा विकासखंड के ग्राम पंचायत निवाड़ी कला में समाजवादी लोहिया वाहिनी की एक अति आवश्यक बैठक निवाड़ी कला में स्थित सैनिक मैरिज हॉल में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष रवि शंकर यादव जी पधारे, कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया उसके बाद जिला कमेटी का गठन किया गया। इस बैठक में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता का भारी जुलूस देखकर जिला अध्यक्ष रवि शंकर यादव जी ने सुधीर यादव को जिला सचिव समाजवादी लोहिया वाहिनी के पद पर नियुक्त किया है।
जिला अध्यक्ष रवि शंकर यादव ने कहा है कि भाजपा महंगाई बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे पर जनता का जवाब नहीं दे पा रही है इसलिए चुनाव में आयकर सीबीआई और इनकम टैक्स लेकर आ रही है यूपी में भाजपा का सफाया तय है भाजपा की कार्य प्रणाली से जनता में बहुत नाराजगी है। महेवा ब्लाक अध्यक्ष के पी सिंह चौहान ने कहा है कि जनता समाजवादी पार्टी की तरफ उम्मीद लगाए है। जनता ने भी तय कर रखा है कि वह 2022 में विधान सभा चुनावों में समाजवादी पार्टी को 350 सीटों पर विजयी बनाएगी। जब भाजपा झूठ बोलकर 324 सीटें जीत सकती है तो उससे ज्यादा सीटें समाजवादी पार्टी अपनी सरकार में हुए विकास कार्यों के बल पर क्यों नहीं जीत सकती है? इस बैठक में अजय यादव जिला उपाध्यक्ष सुदीप दीक्षित प्रबल प्रताप सिंह जय पहलवान जी ब्लॉक अध्यक्ष महेवा केपी सिंह चौहान ओमवीर जयदीप गुलशन यादव मंच पर आदि लोग उपस्थित रहे।