Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: साइबर सेल ने दो पीड़ितों के रुपये वापस कराए

जनवाद टाइम्स इटावा 10 December 2021
Etawah News: Cyber ​​cell returned the money of two victims

Etawah News: Cyber ​​cell returned the money of two victims

Share News
       
संवाददाता दिलीप कुमार 

इटावा: जिले में बीते दिनों साइबर ठगी का शिकार हुए दो व्यक्तियों के खातों से पार हुई दस हजार व पांच हजार की रकम को इटावा साइबर सैल पुलिस टीम ने वापस कराया। साइबर ठगों द्वारा ठगी गई रकम के वापस मिलने पर पीड़ितों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

इटावा शहर के न्यू कालोनी चौगुर्जी के रहने वाले अल्क्षेन्द्र कुमार तिवारी के खाते से साइबर ठगों ने 19 अक्टूबर को धोखाधड़ी करके उनके बैंक खाते से पांच हजार रुपए पार कर दिए थे। जबकि इसी तरह कोतवाली क्षेत्र के अकालगंज मोहल्ले के रहने वाले विनय जैन ने तीन दिसम्बर को अपने साथ साइबर फ्रॉड होने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था। उन्होंने खाते से दस हजार रुपए पार हो जाने की सूचना दी थी। दोनों पीड़ितों ने एसएसपी जय प्रकाश सिंह के माध्यम से पुलिस के साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

साइबर सेल की टीम ने विभिन्न माध्यमों से साक्ष्य जुटाए। बैंक अधिकारियों से बातचीत की। साइबर सेल की कार्रवाई के बाद शुक्रवार को अल्क्षेन्द्र व विनय जैन के बैंक खाते में निकाली गई पांच हजार व दस हजार रुपए वापस आ गए। अपने रूपये वापस पाकर दोनों पीड़ितों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए साइबर सैल टीम व इटावा पुलिस की प्रशंसा की गई तथा टीम का विशेष धन्यवाद दिया। वहीं एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने साइबर सैल टीम के इस सराहनीय कार्य पर टीम प्रभारी उपनिरीक्षक भानू प्रताप सिंह, कांस्टेबल बृजेश गोला को सम्मानित किया।

Post navigation

Previous: Etawah News: इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी के तत्वाधान में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में चौ. सुघर सिंह की छात्राएँ रही अव्वल 
Next: Bihar news 153 पुढ़िया स्मैक के साथ कारोबारी गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Bihar News: नशामुक्त बिहार अभियान की मजबूत आधारशिला बनीं जीविका दीदियाँ, पश्चिम चंपारण में चला व्यापक जनजागरण अभियान
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.