Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी के तत्वाधान में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में चौ. सुघर सिंह की छात्राएँ रही अव्वल 

जनवाद टाइम्स इटावा 10 December 2021
Etawah News: In the Kabaddi competition organized under the aegis of Etawah Festival and Exhibition, Ch. Sughar Singh's students topped

Etawah News: In the Kabaddi competition organized under the aegis of Etawah Festival and Exhibition, Ch. Sughar Singh's students topped

Share News
       
ब्यूरो संवाददाता 

इटावा: महोत्सव एवं प्रदर्शनी के तत्वाधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन जीआईसी मैदान में किया गया। शुक्रवार को बालिका वर्ग के लिए आठ टीमों का पंजीकरण हुआ। जिसमें पहला मैच ज्ञान चंद इंटर कॉलेज इकदिल एवं आदर्श इंटर कॉलेज लवेदी के बीच खेला गया। जिसमें ज्ञानचंद जैन इकदिल की टीम 21-11 अंक से विजयी रही। दूसरा मैच राजकीय इंटर कॉलेज और हिंदू विद्यालय जसवंतनगर के बीच खेला गया जिसमें हिंदू विद्यालय जसवंतनगर विजयी रहा, तीसरा मैच एसएस मेमोरियल सैफई और चौधरी सुघर सिंह जसवंतनगर के बीच खेला गया, जिसमें चौधरी सुघर सिंह जसवंतनगर 22- 8 से विजयी रहा। चौथा मैच बाबूराम सरस्वती इंटर कॉलेज बकेवर और जनता इंटर कॉलेज बकेवर के बीच खेला गया जिसमें जनता कॉलेज बकेवर विजेता रहा।

Etawah News: In the Kabaddi competition organized under the aegis of Etawah Festival and Exhibition, Ch. Sughar Singh's students topped

पहला सेमीफाइनल ज्ञानचंद जैन इकदिल और सुधर सिंह इंटर कॉलेज जसवंतनगर के बीच खेला गया। जिसमें चौधरी सुघर सिंह इंटर कॉलेज जसवंतनगर ने मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल मैच हिंदू विद्यालय जसवंतनगर और जनता इंटर कॉलेज बकेवर के बीच खेला गया। जिसमें हिंदू विद्यालय ने 21-15 से फाइनल में जगह बनाई, इस तरह फाइनल मैच बालिका वर्ग में हिंदू विद्यालय और चौधरी सुघर सिंह इंटर कॉलेज के बीच खेला गया और फाइनल मैच चौधरी सुघर सिंह इंटर कॉलेज की लड़कियों ने 15- 13 से जीत हासिल की। उपविजेता हिंदू विद्यालय रहा। कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालक वर्ग ओपन मैच भी संपन्न हुआ। जिसमें लगभग 10 टीम पंजीकृत हुई। जिसका पहला सेमीफाइनल लक्ष्मी लिटिल लखना और राजकीय इंटर कॉलेज के बीच खेला गया। जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज ने 15-13 से जीत हासिल की। दूसरा सेमीफाइनल आरकेपी हैवरा व आरबी क्लब जसवंतनगर के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें आर बी क्लब विजय रहा।

ओपन फाइनल मैच राजकीय इंटर कॉलेज और आरबी क्लब जसवंतनगर के बीच खेला गया। जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज ने आरबी क्लब को हराकर 21-15 से जीत लिया। इस प्रकार राजकीय इंटर कॉलेज ओपन में भी प्रथम रहा और उपविजेता आरबी कैलाश रहा। खेल के समापन समारोह की मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अंजूश्री के कमलों से कार्यक्रम का समापन हुआ। कबड्डी प्रतियोगिता बालक तथा बालिका वर्ग में निर्णायक नरदेव आर्य सचिव क्रीडा माध्यमिक शिक्षा एसएन इंटर कॉलेज, सह सचिव आशा वशिष्ठ आर्य कन्या इंटर कॉलेज, हिमांशु यादव राजकीय इंटर कॉलेज सिंदौस, कौशलेंद्र यादव, नाजिश इकबाल, शाहिद अख्तर एचएमएस इस्लामिया, मुख्य अतिथि एवं प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अंजू श्री एवं सुनीता कुशवाहा प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज उदी ने बालक बालिका और ओपन बालक वर्ग के विजेता टीम को पुरस्कृत ट्रॉफी सर्टिफिकेट मेडल देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य जीआईसी व संयोजक पूरन सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी व अतिथियों का आभार जताया।

Post navigation

Previous: Etawah News: भारत विकास परिषद इटावा तुलसी ने सीडीएस बिपिन रावत, शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
Next: Etawah News: साइबर सेल ने दो पीड़ितों के रुपये वापस कराए

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260505-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी

जनवाद टाइम्स 5 May 2026
IMG-20260504-WA0121
  • Ambedkar Nagar

Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
ChatGPT Image May 4, 2026, 03_49_54 PM
  • Etawah

Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी
  • Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।
  • Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.