Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर न्यूजः चोरों ने चोरी कर किया थानाध्यक्ष का स्वागत

जनवाद टाइम्स 10 December 2021
अम्बेडकर नगर न्यूजः चोरों ने चोरी कर किया थानाध्यक्ष का स्वागत
Share News
       

संवाददाता पंंकज कुमार

अम्बेडकर नगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र मे नवागत थानाध्यक्ष राजेसुल्तानपुर दुर्गेश कुमार मिश्र का स्वागत बीती रात चोरों ने देवरिया बाजार में मौर्या प्रिंटिंग प्रेस के पिछले दरवाजे को तोड़ लाखों रुपए की चोरी कर किया है ।मालूम हो नवागत थानाध्यक्ष के कुर्सी सम्भाले अभी तीन ही दिन हुआ था कि दर्जनो चोरियों से परेशान देवरिया बाजार में चोरों ने लाखों रुपए की चोरी को अंजाम देते हुए थानाध्यक्ष का स्वागत किया है । बीते एक माह में दर्जन भर दुकानों में हुई चोरियों से परेशान देवरिया बाजार के दुकानदार बीती रात हुई चोरी से उग्र हो गए और सभी दुकानदार अपनी अपनी दुकान बन्द कर सड़क पर बैठ गए जिससे सड़क के दोनो तरफ जाम लग गया और जाम लगने से अफरा तफरी मच गयी।

 

IMG 20211210 WA0025 सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार मिश्र हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर पहुँच गये और घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा बाजारवासियों को समझा बुझाकर सड़क को खाली कराया । थानाध्यक्ष ने बाजारवासियों को आश्वस्त किया कि पुलिस हर स्तर पर लगकर चोरियों का खुलासा करते हुए लोगों की सुरक्षा करेगी और भविष्य में फिर ऐसी घटना न हो इसके लिए प्रशासन मुस्तैदी से काम करेगा ।मालूम हो थानाक्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत क्षेत्र में पुलिस को खुली चुनौती देते हुए चोर ताबड़ तोड़ चोरियों को अंजाम दे रहे हैं वहीं किसी भी घटना का पर्दाफाश न होने पर पुलिसिया इकबाल पर लोगों का विश्वास खत्म हो रहा है । वही चोर हैं कि चोरी करने से बाज नहीं आ रहे हैं मई में शिवकुमार मौर्य, जून में रामप्रसाद, जुलाई में सुमन्तगुप्ता,शिवनाथजयसवाल,अगस्त में समशेर सिंह राजपूत,हरीश दूबे मेडिकल स्टोर, कन्हैयालाल स्वर्णकार ,20 नवम्बर को देवरिया में 5 दुकानों में चोरी ,27 नवम्बर को सन्तोष गुप्ता 3 तारीख को पदुमपुर बाजार में अग्रहरि वस्त्रालय व बीती रात सिप्पू मौर्या की दुकान मौर्या प्रेस से लैपटॉप, कैमरा, नकदी सहित लाखो रुपये कीसामान चोर दुकान का पिछला दरवाजा तोड़कर चुरा ले गए ।

 

अम्बेडकर नगर न्यूजः चोरों ने चोरी कर किया थानाध्यक्ष का स्वागतबाजारवासियों का पुलिसिया कार्यवाही से भरोसा उठ रहा है जिससे पीड़ित दुकानदारो में भय एवं आक्रोश बढ़ता जा रहा है धरना प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों और थानाध्यक्ष के आश्वासन पर दुकानदार शान्त हुए और पुलिस को पूरा सहयोग करने का फैसला किया हैं ।

Post navigation

Previous: Prayagraj News : मण्डलायुक्त ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक कर मतदान केन्द्रों पर आवश्यक सुविधाओं के सम्बंध में अपने सुझाव देने के लिए कहा
Next: Prayagraj News :’’तृतीय सड़क सुरक्षा सप्ताह सप्ताह के अंतर्गत सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में दी गयी जानकारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.