Prayagraj News : मण्डलायुक्त ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक कर मतदान केन्द्रों पर आवश्यक सुविधाओं के सम्बंध में अपने सुझाव देने के लिए कहा

IMG-20211210-WA0022
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

मण्डलायुक्त श्री संजय गोयल की अध्यक्षता में कलेक्टेªट स्थित संगम सभागार में विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मण्डलायुक्त ने विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के 01.11.2021 से 05.12.2021 तक चलाये गये विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए सभी ईआरओ तथा एईआरओ को प्राप्त दावे और आपत्तियों को 20 दिसम्बर तक अनिवार्य रूप से निस्तारित किये जाने का निर्देश दिया है।

 

IMG 20211210 WA0020 उन्होंने प्राप्त फार्मों के डिजिटाइजेशन के कार्य को भी आज शाम तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किये जाने का निर्देश दिया है साथ ही साथ उन्होंने आनलाइन फार्मों का भी समय से निस्तारण किये जाने का निर्देश दिया है।

 

IMG 20211210 WA0022मण्डलायुक्त ने फार्म-7 के द्वारा अपमार्जन किये जाने वाले प्रविष्टियों के सम्बंध में अनिवार्य रूप से नोटिस निर्गत करने एवं तामिल की कार्रवाई किये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों तथा खण्ड विकास अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर वहां पर रैम्प, बिजली, पानी, शौचालय सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की सुनिश्चित किये जाने के सम्बंध में आवश्यक कार्यवाही किये जाने का निर्देश दिया है।

 

Prayagraj News : मण्डलायुक्त ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक कर मतदान केन्द्रों पर आवश्यक सुविधाओं के सम्बंध में अपने सुझाव देने के लिए कहामण्डलायुक्त ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में किये गये सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आगे भी आप लोगो के जो भी सुझाव एवं शिकायत प्राप्त होगी, उसपर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। मण्डलायुक्त ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी मतदान केन्द्रों पर आवश्यक सुविधाओं के सम्बंध में अपने सुझाव देने के लिए कहा है। इसके पूर्व जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने मण्डलायुक्त महोदय को चलाये गये पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में बिंदुवार जानकारी दी। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन श्री हर्षदेव पाण्डेय सहित सभी ईआरओ तथा एईआरओ सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

You may have missed