Etawah News: International Human Rights Protection Committee celebrates Human Rights Day
संवाददाता रिषीपाल सिंह
बसरेहर/इटावा: अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा समिति के वाइस चेयरमैन व जस्टिस फॉर राइट फाउंडेशन के फाउंडर श्री गौरव यादव बड़ोसिया जी का मानवाधिकार दिवस पर किड्स वैली एकेडमी (बसरेहर) में जाना हुआ। इस मौके पर स्कूल मैनेजमेंट के सहयोग से विद्यालय में मानवाधिकारों के प्रति जागुरुकता अभियान चलाया गया। कई मुद्दों पर अधिकारों के प्रति जागुरुक किया गया।
इस मौके पर श्री गौरव जी ने बाल-श्रम, घरेलू हिंसा, गरीबी, भुखमरी, निष्पक्ष जाँच, जैसे कई मुद्दों को उठाते हुए जागुरुक किया। साथ ही भरत सिंह (सदस्य, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा समिति, इकाई राज्य समिति (उ प्र) ने संविधान के निहित मौलिक अधिकारों को बताया। छात्र-छात्राओं द्वारा बनाये पोस्टरों की सराहना करके पुरुस्कृत किया।
इस मौके पर डायरेक्टर मनोज यादव ,प्रधानाचार्य कौशल किशोर जी, प्रवीण जी, पुष्पेंद्र जी, अनुपमा जी जिला प्रभारी नितिन उपाध्याय, अभिषेक भदौरिया, मनीष यादव, अंकुर, अक्षय आदि उपस्थित रहे।