Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news युद्ध स्तर पर दिलाएं कोरोना वैक्सीन का सेकेंड डोज : जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 30 November 2021
Bihar news युद्ध स्तर पर दिलाएं कोरोना वैक्सीन का सेकेंड डोज : जिलाधिकारी
Share News
       

संवाददाता. मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, कुंदन कुमार द्वारा आज कार्यालय प्रकोष्ठ में कोरोना टीकाकरण एवं टेस्टिंग की विस्तृत समीक्षा की गई तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

 

IMG 20211130 WA0023 जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु टीकाकरण ही एकमात्र कारगर उपाय है। साथ ही इसके फैलाव को रोकने के लिए कोरोना जाँच अभी अत्यंत ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीनेशन एवं टेस्टिंग कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही एवं शिथिलता नहीं बरती जाय, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Bihar news युद्ध स्तर पर दिलाएं कोरोना वैक्सीन का सेकेंड डोज : जिलाधिकारीउन्होंने कहा कि कोरोना टीका का दूसरा डोज लेने का निर्धारित समय जिन लोगों का पूर्ण हो गया है उनका टीकाकरण युद्ध स्तर पर कराया जाय। उन्होंने कहा कि पाँच दोनों तक लगातार वैक्सीनेशन अभियान चलाकर निर्धारित लक्ष्य को करें पूर्ण। जिले के सभी व्यक्तियों को टीकाकरण के दोनों डोज से लाभान्वित करें। कोई भी व्यक्ति टीका लेने से वंचित नहीं रहे, इस हेतु ड्यू लिस्ट के अनुसार अभी तक टीका का सेकेंड डोज नहीं लेने वाले सभी व्यक्तियों को कॉल कराएं तथा उनके घर पर जाकर उन्हें टीका का सेकेंड डोज दें।

 

Bihar news युद्ध स्तर पर दिलाएं कोरोना वैक्सीन का सेकेंड डोज : जिलाधिकारीजिलाधिकारी ने निदेश दिया कि सेकेंड डोज हेतु अभियान के तहत वैक्सीनेशन कार्य प्रातः 07 बजे प्रारम्भ करके शाम 5.30 बजे तक संचालित किया जाय। प्रत्येक पंचायत में कम से कम तीन वैक्सीनेशन टीम को लगाया जाय। आवश्यकता पड़ने पर वैक्सीनेशन टीम की संख्या भी बढ़ाई जाय। सभी वैक्सीनेशन टीम सिरिंज, वैक्सीन आदि संसाधनों के साथ ससमय अपने कर्तव्य स्थल पर पहुंच जाने चाहिए, इसे हर हाल में सुनिश्चित किया जाय। वैक्सीनेशन टीम की रेंडमली जाँच भी की जाय। साथ ही रियल टाइम पर डाटा अपडेशन का कार्य सही तरीके से पूर्ण कराया जाय।

उन्होंने कहा कि जिलास्तर पर प्रतिदिन वैक्सीनेशन कार्य प्रगति की गहन समीक्षा की जाएगी। बेहतर परफॉर्म नहीं करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निश्चित है। सभी संबंधित अधिकारी तत्परतापूर्वक अपने-अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करते हुए शत-प्रतिशत लोगों को कोरोना टीका के सेकेंड डोज से लाभान्वित करें। साथ ही सभी एमओआईसी भी प्रत्येक दिन पंचायत वाइज वैक्सीनेशन कार्य प्रगति की समीक्षा करेंगे और अद्यतन प्रतिवेदन ससमय उपलब्ध कराएंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि वैक्सीनेशन टीम हेतु पर्याप्त संख्या में वाहन की व्यवस्था संबंधित एमओआईसी सुनिश्चित करेंगे। साथ ही सभी टीमों को पर्याप्त सिरिंज, टीका, वेरिफायर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने निदेश दिया कि सभी प्रखंडों में कंट्रोल रूम संचालित करते हुए ड्यू लिस्ट के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को कॉल कर सेकेंड डोज की जानकारी संकलित की जाय। इस हेतु पर्याप्त संख्या में आशा फेसिलेटर, वेरिफायर आदि की प्रतिनियुक्ति ससमय कर ली जाय।

समीक्षा के क्रम में बताया गया कि जिले के कुछ प्रखण्डों यथा-बैरिया में 28166, मैनाटॉड में 32860, सिकटा में 33551, बगहा-01 में 25582, बगहा-02 में 37748, चनपटिया में 34815, मझौलिया में 30990 लोगों ने अबतक सेकेंड डोज नहीं लिया है। सेकेंड डोज से वंचित लोगों को बारंबार कॉल करके सेकेंड डोज लेने को कहा जा रहा है। जिलाधिकारी ने निदेश दिया कि सभी व्यक्तियों को बार-बार कॉल करें, उन्हें जागरूक एवं प्रेरित करें तथा उन्हें घर पर जाकर टीका से लाभान्वित करें।

कार्य में कोताही, लापरवाही को लेकर मैनाटॉड, योगापट्टी, बैरिया, मधुबनी, बेतिया, मझौलिया एमओआईसी को शोकॉज करने का निदेश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया है। साथ ही बीएचएम, बैरिया को शोकॉज एवं 10 प्रतिशत वेतन कटौती करते हुए कार्य प्रगति में सुधार करने का सख्त हिदायत अन्यथा एकरारनामा रद्द करने की कार्रवाई करने का निदेश दिया गया है।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, सिविल सर्जन, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी सहित सभी डीपीएम उपस्थित रहें तथा सभी बीडीओ, सीओ, एमओआईसी आदि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूजःआखिर कब तक अम्बेडकर नगर में सत्ताधारी पार्टी के इशारों पर अज्ञात के नाम पर कार्यवाही करती रहेगी जहांगीरगंज पुलिस बब्लू राज
Next: Bihar news 27-30 दिसंबर तक जिलास्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260505-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी

जनवाद टाइम्स 5 May 2026
IMG-20260504-WA0121
  • Ambedkar Nagar

Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
ChatGPT Image May 4, 2026, 03_49_54 PM
  • Etawah

Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी
  • Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।
  • Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.