अम्बेडकर नगर न्यूजःवक़्त के डॉक्टर मास्टर सतगुरु के पास जाना ही पड़ता है वक़्त का नाम जयगुरुदेव करेगा बाबा उमाकांत जी महाराज

अम्बेडकर नगर न्यूजःवक़्त के डॉक्टर मास्टर सतगुरु के पास जाना ही पड़ता है वक़्त का नाम जयगुरुदेव करेगा बाबा उमाकांत जी महाराज
Share News

संवाददाता अम्बेडकरनगर

अम्बेडकर नगर /राजस्थान में बाबा उमाकांत जी महाराज ने की सीकर प्रभु प्राप्ति का रास्ता नामदान की अमृत वर्षा।
वक़्त के डॉक्टर, मास्टर, सतगुरु के पास जाना ही पड़ता है, वक़्त का नाम जयगुरुदेव करेगा संकट में रक्षा।मनुष्य जीवन में गुरु भक्ति करने, गुरु को खुश करने के तरीके बताने-समझाने वाले, जिससे जीवात्मा का उद्धार हो सके और जीते जी मुक्ति-मोक्ष प्राप्त हो सके ऐसे समय के पूरे समरथ सतगुरु उज्जैन वाले बाबा उमाकान्त जी महाराज ने सीकर राजस्थान में दिए व यूट्यूब चैनल जयगुरुदेवयूकेएम पर प्रसारित संदेश में प्रभु प्राप्ति का रास्ता नामदान की अमृत वर्षा करते हुए मनुष्य शरीर का महत्व के बारे में बताया कि संतों की दया मनुष्य पर, जीव-जंतुओं पर भी हो जाती है।

 

IMG 20211122 WA0076 जब मनुष्य नहीं समझ पाता है कि मनुष्य शरीर किस लिए मिला है तो जीवन भर खाने-पीने, बच्चा पैदा करने में ही लगा रह जाता है। मनुष्य शरीर जो भजन करने, अच्छा काम, पुण्य कर्म करने के लिए मिला, इससे जब पाप कर्म बन जाते हैं तो सजा मिल जाती है। जैसे यहां का नियम है, ऐसे ही कुदरत का नियम है।पाप करोगे और बचाने वाले गुरु नहीं मिलेंगे तो चौरासी-नरकों में जाना ही जाना है।
ज्यादा पाप किया तो नरक में जाना पड़ेगा, कम पाप किया तो मुर्गा, बकरा, कीड़ा-मकोड़ा, पेड़ आदि के शरीर में डाल दिया जाता है सजा भोगने के लिए। पेड़ में भी जान होती है। उनको भी सजा भोगने के लिए खड़ा कर दिया गया, 50 साल, 100 साल खड़े रहो। संतों की जब दया हो जाती है तो सीधे ही उनको मनुष्य योनि मिल जाती है।

 

अम्बेडकर नगर न्यूजःवक़्त के डॉक्टर मास्टर सतगुरु के पास जाना ही पड़ता है वक़्त का नाम जयगुरुदेव करेगा बाबा उमाकांत जी महाराजइसलिए गुरु समझाते हैं कि भजन कर लो, जीवन की ये घड़ी और सांसों की पूंजी बड़ी कीमती है, इसका उपयोग कर लो।करले निज काज जवानी में इस दो दिन की जिंदगानी में।
यह दो दिन की जिंदगानी बताई गई इसीलिए कहा गया कि-दिन गवाया खाई के, रात गंवाई सोय।मानुष जन्म अनमोल मिला, कौड़ी बदले जाए।जैसे कौड़ी की कोई कीमत नहीं होती, जिस रुपया पैसा के पीछे पड़े हो, यह कौड़ी की ही तरह से है।
अभी मनुष्य शरीर में मौजूद वक़्त के गुरु, मास्टर, डॉक्टर के पास जाना ही पड़ता है।समय की, वक्त के नाम की, वक्त के डॉक्टर, हकीम, मास्टर की कीमत होती है, वक्त के सतगुरु की कीमत होती है। पहचानो। कोई कहे पुराने वैद्य से इलाज कराकर ठीक हो जाएंगे, पुराने मास्टर से पढ़ लेंगे तो कैसे हो सकता? वक्त गुरु, वक्त के मास्टर, वक्त के डॉक्टर के पास जाना ही पड़ता है। वक्त के नाम को याद करना पड़ता है। वक्त का नाम जय गुरु देव नाम है इसीलिए तो कहा जाता है बच्चों को इकट्ठा करके और सब लोग जय गुरु देव नाम बोलो और बुलवाओ। गुरु महाराज का जगाया हुआ नाम है, कहीं भी बोलोगे, मदद मिलेगी।
जय गुरु देव नाम ध्वनि बोल कर भरपूर फायदे-लाभ ले लो।
बीमारी तकलीफ में जय गुरु देव नाम मुसीबत में मददगार होगा। जय गुरु देव नाम की ध्वनि बच्चे और बच्चियों जब बोलने लगे तो बीमारियां दूर होंगी, लड़ाई-झगड़ा कम होगा, खत्म होगा, रुपया पैसा में बरकत दिखाई पड़ने लगेगी। परीक्षा लेकर देख लो।

Trending News