Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर न्यूजःबीती रात चोरों ने पाँच दुकानों में ताला तोड़कर व सेंधमारी कर लाखों की सामान व नकदी किया हाथ साफ

जनवाद टाइम्स 21 November 2021
अम्बेडकर नगर न्यूजःबीती रात चोरों ने पाँच दुकानों में ताला तोड़कर व सेंधमारी कर लाखों की सामान व नकदी किया हाथ साफ
Share News
       

संवाददाता पंंकज कुमार

अम्बेडकर नगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र के निकट थाना राजेसुल्तानपुर अंतर्गत देवरिया बाजार में चोरी का सिलसिला थमने का नाम ही नही ले रहा है बीती रात चोरों ने पाँच दुकानों में ताला तोड़कर व सेंधमारी कर लाखों की सामान व नकदी चुरा ले गए जिससे दुकानदारों में दहशत एवं आक्रोश व्याप्त है । बीती रात चोरों ने सेंधमारी कर अन्सारी इलेक्ट्रॉनिक की दुकान से लाखों रुपए की समान चुरा ले गए घटना की जानकारी दुकानदार मोबीन अंसारी को सुबह दुकान पर आने के बाद हुई । बीती रात ही चोरों ने चार और दुकानों का ताला तोड़कर लाखो रुपये की समान व नकदी चुरा ले गये । बीती रात चोरों ने अंसारी इलेक्ट्रॉनिक की दुकान के पीछे से सेंधमारी कर लाखों रुपए का सामान पर हाथ साफ कर दिया । इसी तरह चौराहे पर स्थित गोंड़ स्टूडियो के शटर का ताला तोड़कर चोरों ने अस्सी हजार रुपए कीमत का कैमरा व नकदी चुरा ले गये पीड़ित दुकानदार विजय कुमार गोंड़ को सुबह जानकारी हुई जब वह दुकान खोलने पहुँचे ।

 

IMG 20211121 WA0010तीन अन्य दुकानदार भरत ज्वैलर्स एंड बर्तन भंडार , कन्नौजिया वस्त्रालय और नवीन इलेक्ट्रॉनिक की दुकान का ताला तोड़ चोरों ने हाथ साफ कर दिया और पुलिस शाम से रात तक गश्त करती रह गयी । पीड़ित दुकानदार भरत सोनी ने बताया कि शटर का दोनो ताला तोड़कर चोर मामूली चोरी किये हैं

 

अम्बेडकर नगर न्यूजःबीती रात चोरों ने पाँच दुकानों में ताला तोड़कर व सेंधमारी कर लाखों की सामान व नकदी किया हाथ साफवही कन्नौजिया वस्त्रालय के मालिक शैलेन्द्र कन्नौजिया ने बताया कि दो ताला तोड़कर चोर अन्दर प्रवेश कर गए लेकिन दो और ताला अन्दर भी लगा हुआ था जिसे चोर तोड़ नही सके इसी तरह नवीन इलेक्ट्रॉनिक के मालिक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि दुकान के शटर का दोनो ताला तोड़कर चोर दस हजार रुपये का इलेक्ट्रिक तार व 5 हजार रुपए नकदी चुरा ले गये हैं। तीनों दुकानदारों को इसकी जानकारी सुबह दुकान पर आने पर मिली जिसकी सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष नीरज कुमार मौके पहुँच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया पुलिस छानबीन में लगी हुई है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार का कहना है कि सूचना मिली है मामले की जांच की जा रही है थानाध्यक्ष ने कार्यवाही का आश्वासन दिया है । वही चौराहे के दुकानदारों में आक्रोश व्याप्त है और जल्द ही चोरियों का अनावरण नही होता तो दुकानदार धरना प्रदर्शन कर सकते हैं क्योंकि पुलिस शाम को पैदल चलकर लोगो को बिना किसी डर भय के रहने को आश्वासन देती है रात भर गश्त पर रहती है फिर भी इसी महीने देवरिया बाजार मे आठ दुकानों में चोरी की घटना हो गयी पुलिस सोती रही और चोर रातभर चोरियों को अंजाम देते रहे।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूजः खेतों में रात के समय पराली जलती है भविष्य मे बड़ी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता
Next: अम्बेडकर नगर न्यूजःप्रदेश सचिव मोहम्मद मोइन एडवोकेट नेअधिक संख्या में लोगों का नए मतदाता बनने के लिए भरवाया फार्म

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260505-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी

जनवाद टाइम्स 5 May 2026
IMG-20260504-WA0121
  • Ambedkar Nagar

Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
ChatGPT Image May 4, 2026, 03_49_54 PM
  • Etawah

Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी
  • Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।
  • Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.